The Lallantop

रणबीर सिंह ने फिल्म में भी इत्ती गर्लफ्रेंड नहीं बनाईं, जित्ती इस ठग ने रियल में बनाईं

पूरी 350 गर्लफ्रेंड. इंग्लिश बोलता है वैरी फास्ट. स्टोरी बड़ी इंट्रेस्टिंग है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
हैदराबाद पुलिस ने एक ठग को पकड़ा है जो लड़कियों से शादी करने के बाद उनको छोड़ दिया करता था. बड़ी ही मोहब्बत और अदब से बात करने वाला वेंकट रत्न रेड्डी. इस शख्स के अंदाज से कई लड़कियां इसके झांसे में आ जाती थीं. वेंकट रेड्डी की कहानी बिल्कुल उसी तरह की है जैसी लेडीज वर्सेज रिकी बहल फिल्म में रणबीर सिंह के किरदार की थी. वो भी लड़कियों से शादी का वादा करता था और अगर शादी कर भी लेता है तो उनको धोखा देकर भाग निकलता था. इसी किरदार की तरह से इस के वेंकट ने भी ऐसा ही काम किया है जिसके बाद वेंकट को भी वही फल मिला जो फिल्म के आखिर में रणबीर का होता है, माने चले गए जेल.

अमेरिका वाली को धोखा दिया, धरा गया

अमेरिका में रहने वाले परिवार ने रेड्डी के खिलाफ 20 लाख की ठगी में रिपोर्ट कराई थी. इस ठग का जल्द ही एक कनाडा की लड़की से शादी करने का प्लान था. ये लड़का शादी वाली वेबसाइट के जरिए लड़कियों और औरतों को अप्रोच करता था. हाल ही में अमेरिका में रहने वाले परिवार की शिकायत पर पुलिस ने रेड्डी को आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले में अरेस्ट किया. रेड्डी पर पहले से ही तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में धोखाधड़ी के 9 मुकदमे दर्ज हैं. रेड्डी के पास पासपोर्ट और बिजनेस वीजा मिला है. जिसके जरिए वो विशाखापत्तनम से अमेरिका गया था. अमेरिका पहुंचने के बाद रेड्डी ने एक मेट्रीमोनियल वेबसाइट पर शादी के लिए प्रोफाइल बनाई और दुल्हन खोजने लगा. जबकि रेड्डी पहले से ही शादीशुदा था. एक NRI लड़की उसके झांसे में आ ही गई और रेड्डी से उसने शादी कर ली. लड़की की शादी के 20 दिन के अंदर ही रेड्डी उनको 30 हजार डॉलर यानी तकरीबन 20 लाख का धोखा देकर भाग निकला. इस महीने की शुरुआत में परिवार ने हैदराबाद पुलिस को कांटेक्ट किया और रेड्डी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया. पुलिस ने सर्विलांस के जरिए उसे ट्रैक किया और उसके घर पर ही उसे अरेस्ट कर लिया.

जांच में पता चला कि इसकी 350 गर्लफ्रेंड हैं

जांच में पता चला कि रेड्डी की 350 गर्लफ्रेंड हैं. साथ ही रेड्डी ने एक कनाडा की औरत को भी फंसा रखा है. रेड्डी जल्द ही भारत छोड़ने की सोच रहा था. खास बात ये है कि रेड्डी जो ग्रेजुएट भी नहीं है बहुत ही धांसू इंग्लिश बोलता है और उसका बातचीत करने का तरीका एकदम मक्खन है. उसकी सोशल नेटवर्किंग साइट्स खंगाली गई, तब पता चला कि उसने 350 लड़कियों को अपने झांसे में फंसा रखा है. इंडिया टुडे से बात करते हुए एक पुलिस अफसर ने बताया, विशाखापट्टनम पुलिस स्टेशन को हमने एक लेटर लिखकर पूछा है कि बहुत से मामलों में वांटेड इस आदमी को पासपोर्ट कैसे हासिल हो गया? हमने इस मैट्रिमोनियल वेबसाइट को भी लेटर लिखा है ताकि वो इस प्रोफाइल की और जानकारी हमें दें. साथ ही हम उनसे ये भी कह रहे हैं कि इसकी प्रोफाइल साइट से हटा दी जाए. कनाडा वाली औरत से भी कांटेक्ट करने की कोशिश की जा रही है, जिससे रेड्डी की शादी करने की प्लानिंग थी. रेड्डी को धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस 2012 में भी गिरफ्तार कर चुकी है. इस मामले में रेड्डी ने तेलुगू सिने प्रोड्यूसर्स सी कल्याण और रमेश बाबू से एक इंडियन रेवेन्यू सर्विस ऑफिसर बनकर पैसे मांगे थे. रेड्डी को रिमांड पर लेने की कोशिश पुलिस कर रही है ताकि जांच अच्छी तरह से की जा सके.
ये भी पढ़ें -

10 रुपये के नकली सिक्के पकड़े जा रहे हैं, जान लो कौन सा असली है

मोईन कुरैशी : मीट और ब्लैक मनी से स्विस बैंक की गंगा तक

'तुम जानते नहीं हो, वर्दी नहीं उतरवा दी तो संघ छोड़ देंगे'

दिल्ली में महिला का एक्सीडेंट हुआ और कुछ लुच्चे आकर उसे मोलेस्ट करने लगे

अपनी बॉडी के 'स्थान विशेष' में भरकर लाए तीन करोड़ रुपए!

Advertisement
Advertisement