The Lallantop

राहुल गांधी के सिर पर लेजर गन से टारगेट करने की सच्चाई जानकर कांग्रेस शर्मसार हो जाएगी

कांग्रेस ने राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक की शिकायत गृह मंत्रालय से की थी.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कांग्रेस की तरफ से एक गृह मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखी गई है. गंभीर इल्जाम वाली चिट्ठी. कहा गया है कि राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक हो रही है. सिक्योरिटी के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की मांग की है. तीन बड़े नेताओं की चिट्ठी: कांग्रेस की तरफ से लिखी इस चिट्ठी में तीन लोगों के साइन हैं. अहमद पटेल, जयराम रमेश और रणदीप सिंह सुरजेवाला. चिट्ठी में लिखा गया है कि अमेठी में नामांकन दाखिल करने के बाद राहुल गांधी मीडिया से बात कर रहे थे. उस समय उनके सिर पर हरे रंग की लेजर से टारगेट किया गया था. एक बार नहीं, सात बार. चिट्ठी में पूर्व प्रधानमंत्रियों राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या का जिक्र भी है. गृह मंत्रालय से मांग की गई है कि राजनीतिक मतभेद के बावजूद राहुल की सुरक्षा सरकार की पहली जिम्मेदारी है. गृह मंत्रालय का बयान राहुल गांधी और उनके पूरे परिवार की सुरक्षा में एसपीजी यानी स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप के कमांडोज रहते हैं. गृह मंत्रालय का बयान आया है कि हमारे पास ऐसा कोई लेटर नहीं आया है कि राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक हुई. जैसे ही सूचना मिली कि किसी 'हरी लाइट' की शिकायत की जा रही है, एसपीजी डायरेक्टर को फैक्ट्स की जानकारी देने को कहा गया. डायरेक्टर ने बताया कि 'जो ग्रीन लाइट वीडियो क्लिप में दिख रही है वो एक मोबाइल फोन की लाइट है. जिससे कांग्रेस का फोटोग्राफर वीडियो शूट कर रहा था.' अब दोनों पक्ष के बयान सामने आ गए हैं. पूरा मैटर क्लियर हो गया है. कम से कम बयानों में. बाकी जो आएगा उससे आपको अपडेट करते रहेंगे. हां जाते जाते वो वीडियो देखते जाओ जिसमें वो हरी लाइट दिख रही है.

Advertisement
Advertisement