बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच पोस्टर वॉर (Poster war) 6 अक्टूबर को भी जारी रहा. 5 अक्टूबर को बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक पोस्टर में ‘नए जमाने का रावण’ बताया था. जिसके बाद अब कांग्रेस ने कई पोस्टर जारी कर दिए हैं. उसने पोस्टर जारी कर पीएम मोदी को ‘सबसे बड़ा झूठा’ और ‘जुमला बॉय’ बताया है.
BJP ने राहुल को 'रावण' दिखाया, अब कांग्रेस ने PM मोदी को किसकी 'कठपुतली' दिखा दिया?
कांग्रेस ने पोस्टर जारी कर पीएम मोदी को ‘सबसे बड़ा झूठा’ और 'जुमला बॉय' भी बताया है. इस पर बीजेपी की तरफ से भी जवाबी पोस्टर आए हैं.


कांग्रेस के एक और पोस्टर में पीएम मोदी को उद्योगपति गौतम ‘अडानी की कठपुतली’ के रूप में दिखाया गया है. 6 अक्टूबर को सोशल मीडिया वेबसाइट X पर कांग्रेस ने एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा,
“इनकी डोर उसके हाथ में है.”
कांग्रेस ने पीएम मोदी को जातिगत जनगणना को लेकर भी निशाने पर लिया. एक पोस्ट में पार्टी ने पीएम का मजाक उड़ाते हुए लिखा,
“पीएम मोदी जातिगत जनगणना से डरते हैं.”
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर ‘जुमला बॉय’ और ‘सबसे बड़ा झूठा’ होने के आरोप भी लगाए.
कांग्रेस द्वारा जारी किए गए इन पोस्टरों को लेकर बीजेपी ने अपनी तरफ से जवाब भी दिया. उसने एक पोस्टर जारी कर राहुल गांधी को ‘कठपुतली’ बता दिया. बीजेपी ने लिखा,
“विदेशी ताकतों के हाथ की कठपुतली.”
साथ ही बीजेपी ने कांग्रेस पर देश विरोधी होने के आरोप भी लगाए. पार्टी ने कांग्रेस को न्यूज़क्लिक वाले मामले के साथ जोड़ दिया. लिखा,
“देश विरोधी कनेक्शन…”
कांग्रेस के जवाबी पोस्टरों से पहले पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने X पर लिखा था,
“नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा जी, आप राजनीति और बहस को गिरावट की कौन सी मंजिल तक ले जाना चाहते हैं? आपकी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जो हिंसक और उकसाऊ ट्वीट किए जा रहे हैं, क्या उसमें आपकी सहमति है?”
प्रियंका ने आगे सवाल करते हुए कहा कि, ज्यादा समय नहीं बीता, आपने शुचिता की कसम खाई थी. क्या वादों की तरह कसमें भी भूल गए?
कांग्रेस ने साजिश बताया थाबीजेपी के ‘रावण’ वाले पोस्टर को लेकर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने भी X पर लिखा,
“बीजेपी द्वारा राहुल गांधी की तुलना रावण से करने वाले शर्मनाक ग्राफिक की निंदा करने के लिए कोई शब्द पर्याप्त नहीं है. उनके इरादे स्पष्ट हैं, वो राहुल गांधी की हत्या कराना चाहते हैं. जिन्होंने अपनी दादी और पिता को हत्या में खोया था.”
वेणुगोपाल ने आगे कहा कि बीजेपी ने राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए राहुल की SPG सुरक्षा वापस ले ली. उन्हें उनके सुरक्षित आवास से बेदखल करने के बाद उन्हें वो घर आवंटित नहीं किया गया जो कि उन्होंने अनुरोध किया था. ये सब बीजेपी की साजिश है.
(ये भी पढ़ें: BJP ने पोस्टर में राहुल गांधी को 'रावण' दिखाया, कांग्रेस ने जवाब में बड़ा आरोप लगा दिया)

















.webp?width=120)



