दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में 20 साल के एक युवक की कार एक्सीडेंट में मौत हो गई. मृतक की पहचान यशवेंद्र के तौर पर हुई है. पुलिस ने बताया कि सड़क पर फिसलन होने की वजह से गाड़ी से उनका कंट्रोल हट गया, जिसके बाद कार एक खुले नाले में गिरकर पलट गई. यशवेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई. यशवेंद्र के पिता भारतीय सेना के एक अधिकारी हैं.
आर्मी अफसर का बेटा अमेरिका में पढ़ रहा था, दिल्ली के नाले में कार फिसलकर गिरी, मौत
दिल्ली के Vasant Kunj में सेना अधिकारी के 20 साल के बेटे की कार हादसे में मौत हो गई. सड़क पर फिसलन की वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर खुले नाले में पलट गई. पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि 24 जुलाई को वसंत कुंज साउथ पुलिस स्टेशन में इस जानलेवा हादसे के बारे में एक PCR कॉल आई थी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती जानकारी से पता चला कि कार यशवेंद्र चला रहे थे. वसंत कुंज में रहने वाली उनकी एक दोस्त भी कार में सवार थी. वे दोनों पिछली रात एक दोस्त के घर रुके थे और सुबह कार में मौजूद युवती के घर की तरफ जा रहे थे.
खुले नाले में गिरी काररिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब कार नांगल देवत रेड लाइट के पास मोड़ ले रही थी. सड़क पर फिसलन होने की वजह से ड्राइवर का गाड़ी पर से कंट्रोल हट गया, जिसके बाद कार नाले में गिरकर पलट गई. कार महिला को-पैसेंजर की थी, लेकिन एक्सीडेंट के समय उसे यशवेंद्र चला रहे थे. उन्हें गंभीर चोटें आईं और बाद में उनकी मौत हो गई.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में खुले सीवर में गिरकर शख्स की मौत, एक हफ्ते में दूसरी ऐसी घटना, चश्मदीद ने सब बताया
US में साथ पढ़ते थे दोनों छात्रपुलिस ने बताया कि यशवेंद्र और उनकी दोस्त अमेरिका में एक ही इंस्टीट्यूशन से हायर एजुकेशन ले रहे थे. वहीं दोनों की दोस्ती हो गई. युवती के पिता ओखला में एक प्राइवेट कंपनी में साइबर सिक्योरिटी सेक्टर में काम करते हैं, जबकि उनकी मां हाउसवाइफ हैं.
युवती के बयान के मुताबिक, यह हादसा सड़क पर फिसलन होने की वजह से हुआ. पुलिस जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों की भी जांच कर रही है ताकि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा सके.
वीडियो: नोएडा में पानी भरे गड्ढे में डूबकर छात्र की मौत, तीन को किया गया रेस्क्यू













