The Lallantop

रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया इस धांसू बल्लेबाज ने, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है

टी-20 का उस्ताद है ये खिलाड़ी.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा भी यहां नहीं पहुंच पाए हैं अभी.
क्रिकेट में इन दिनों एक दूसरे के रिकॉर्ड्स तोड़ने की होड़ लगी है. कभी रोहित शर्मा तो कभी विराट कोहली. तो अब नाम आया है न्यूजीलैंड के धांसू बैट्समेन कोलिन मुनरो का. कोलिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में 47 गेंदों पर 100 रन जड़ दिए. मगर खास बात ये कि ये मुनरो का तीसरा टी-20 शतक है. अभी तक किसी भी बल्लेबाज ने टी-20 इंटरनेशनल्स में तीन शतक नहीं मारे थे.
Munro
मुनरो ने 104 रन की पारी खेली.

इंडिया के रोहित शर्मा के नाम दो शतक हैं. वहीं वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और एविल लुइस के अलावा न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुल्लम के नाम भी दो- दो टी-20 शतक हैं. इसके अलावा मुनरो ने इस तीन मैचों की टी-20 सीरिज में एक रिकॉर्ड और अपने नाम किया. वो ये कि मुनरो ने सीरिज में 223 रन मारे और ये दो देशों के बीच टी-20 सीरिज में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है. IPL में मुनरो कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते हैं और इस सीजन में इस बल्लेबाज से टीम को काफी उम्मीद है.
3 जनवरी को हुए इस मुकाबले की खास बात ये भी रही कि ये किवी टीम की अब तक की सबसे बड़ी टी20 जीत है. टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रन बनाए और फिर विंडीज को 119 रन से हरा दिया.
न्यूजीलैंड की इस जीत के साथ ही वो ICC T-20 रैंकिंग में नंबर एक पॉजिशन पर भी पहुंच गई है. वहीं पाकिस्तान दूसरे और इंडिया तीसरे स्थान पर है.


ये भी पढ़ें-

साउथ अफ्रीका की टीम से कोहली के खिलाफ खेलेगा ये हिंदुस्तानी मूल का लड़का

Advertisement

दिल्ली की रणजी टीम को धोनी की ये तस्वीर देख शर्म से डूब मरना चाहिए

वीडियो: देखिए हिटमैन रोहित शर्मा की साउथ अफ्रीका में क्या तैयारी है

Advertisement
Advertisement