The Lallantop

ईरान जंग खत्म होने के बाद भी छह महीने बंद रहेगा होर्मुज, पेंटागन की रिपोर्ट ने टेंशन बढ़ाई

Strait of Hormuz Pentagon Report: ईरान में जंग रुकने के बाद भी तेल-गैस की कीमतें आसमान छुएंगी. वो इसलिए क्योंकि जंग खत्म होने के करीब छह महीने बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खुल पाएगा. ऐसा पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग) की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है. वजह भी बताई गई है.

Advertisement
post-main-image
अमेरिकी रिपोर्ट में स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज पर बड़ी बात पता लगी है. (फोटो- visegrad)

अमेरिका-ईरान युद्ध पर अगर अभी विराम लग जाए तब भी दुनिया के कई देश महीनों तक आर्थिक संकट से जूझेंगे. तेल-गैस की कीमतें आसमान छुएंगी. वो इसलिए क्योंकि जंग खत्म होने के करीब 6 महीने बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खुल पाएगा. ऐसा पेंटागन (अमेरिकी रक्षा विभाग) की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों ने इस हफ्ते US के सांसदों को एक इंटेलिजेंट असेसमेंट के बारे में बताया. जिसके मुताबिक ईरान के साथ जंग खत्म होने के बाद होर्मुज से बारुदी सुरंगे साफ करने में 6 महीने लग जाएंगे. और जाहिर सी बात है ये सफाई अभियान तब ही शुरू हो पाएगा, जब अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष पूरी तरह थम जाए.

अमेरिकी अखबार वाशिंगटन पोस्ट ने सबसे पहले इसकी खबर दी. हालांकि इसमें और क्या-क्या चर्चा हुई, यह अभी साफ नहीं है. लेकिन CNN ने पिछले महीने भी इस पर एक रिपोर्ट छापी थी. जिसमें बताया गया था कि US की डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी (DIA) ने अपने आंतरिक आकलन में कहा है कि ईरान होर्मुज को 6 महीने तक बंद रख सकता है. हालांकि उस समय वाइट हाउस और पेंटागन ने इस आकलन को 'worst-case scenario यानी सबसे खराब स्थिति' बताते हुए, इसे गंभीरता से नहीं लिया था. अमेरिकी सरकार के अधिकारी कह रहे थे कि भाई ये रिपोर्ट तो बस एक अनुमान है. असल में ऐसा होने की संभावना कम है.

Advertisement

न्यूज़ वेबसाइट इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक जब वॉशिंगटन पोस्ट ने पेंटागन के मुख्यालय के प्रवक्ता से संपर्क किया तो उन्होंने अखबार की रिपोर्ट को गलत बता दिया. अमेरिका-ईरान के बीच जंग छिड़े डेढ़ महीने से ज्यादा वक्त हो गया है. इस दौरान आप स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की अहमियत जान ही गए होंगे. समुद्री क्षेत्र में माइन्स बिछाना बहुत सस्ता और आसान तरीका है, लेकिन इन्हें हटाने के लिए आधुनिक उपकरणों और कई महीनों की कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ती है.

ईरान-अमेरिका जंग से किसका फायदा? 

अमेरिका और ईरान की जंग के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वैसे भी जंग का अखाड़ा बना हुआ है. अमेरिका ने यहां नाकेबंदी (Naval Blockade) कर रखी है. इस बीच 22 अप्रैल को अचानक अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय ने ऐलान किया कि नौसेना सचिव जॉन फेलन अपने पद से हट रहे हैं. अमेरिकी नौसेना के इस शीर्ष नागरिक अधिकारी के अचानक पद छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया गया है.

Advertisement

अब होर्मुज से जुड़ा एक और अपडेट देते हैं. अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का फायदा अगर किसी को हो रहा है तो वो चीन है, जिसमें उसकी शिपिंग कंपनियां भी शामिल हैं. युद्ध की वजह से तेल-गैस की सप्लाई के लिए अहम समुद्री रास्ता होर्मुज स्ट्रेट बंद हो गया है. ऐसे में चीन की शिपबिल्डिंग कंपनियों को नए ऑर्डर मिल रहे हैं. खासतौर पर वेरी लार्ज क्रूड कैरियर्स (VLCCs) की मांग तेजी से बढ़ी है, जो एक बार में करीब 20 लाख बैरल तेल ले जा सकते हैं.

वीडियो: पेंटागन से आई रिपोर्ट परेशान करने वाली, अगले 6 महीनों तक बंद रहेगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज

Advertisement