The Lallantop

ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी पर कटे चालान में क्या फर्क है और इससे आपका क्या नुकसान है?

चालान दो तरीके से फटते हैं. एक ड्राइविंग लाइसेंस पर और एक गड्डी पर. दोनों का असर (difference between vehicle and DL challan) भी अलग-अलग जगह होता है. चालान फटने से कोई फायदा तो होता नहीं, इसलिए ब्रेक लगाकर सारे नुकसान जान लीजिए.

Advertisement
post-main-image
चालान DL पर या व्हीकल पर फटता है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • चालान दो प्रकार के होते हैं: एक ड्राइविंग लाइसेंस पर फटता है और दूसरा वाहन नंबर पर, दोनों का प्रभाव और प्रक्रिया अलग-अलग होती है।
  • ड्राइविंग लाइसेंस पर चालान मुख्य रूप से नशे में गाड़ी चलाने या लापरवाही पर काटे जाते हैं, जो ड्राइविंग इतिहास को प्रभावित करते हैं और लाइसेंस रद्द भी हो सकता है।
  • वाहन पर लगे चालान समय पर न चुकाने पर कोर्ट में चले जाते हैं और बिक्री के समय भारी जुर्माने का कारण बन सकते हैं, इसलिए वाहन पोर्टल पर चालान जल्दी भरना आवश्यक है।

आपने ओवर स्पीड से गाड़ी चलाई और आपका चालान कट गया. आपने रेड लाइट जंप की और आपका चालान फट गया. आपने टल्ली होकर गाड़ी चलाई और चालान हो गया. आप रास्ते पर पायलट बने तो आपका चालान हो गया. लेकिन क्या आपको ये पता है कि चालान किस पर फटा? गाड़ी पर या ड्राइविंग लाइसेंस पर. हैं, ऐसा भी होता है. दोनों तो एक ही हैं ना. चालान तो चालान होता है. नहीं मेरे हैवी ड्राइवर, अगर ऐसा होता तो इस स्टोरी का मीटर ही सेट नहीं होता.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल चालान दो तरीके से फटते हैं. एक ड्राइविंग लाइसेंस पर और एक गड्डी पर. दोनों का असर भी अलग-अलग जगह होता है. अब चालान कटने से कोई फायदा तो होता नहीं, इसलिए ब्रेक लगाकर सारे नुकसान जान लीजिए.

ड्राइविंग लाइसेंस पर चालान

ये वाला चालान सीधे गाड़ी चलाने वाले पर लगता है. इसका सीधा असर आपकी ड्राइविंग हिस्ट्री पर पड़ता है. नए नियम के अनुसार, 1 जनवरी, 2026 से यदि किसी व्यक्ति को एक वर्ष के भीतर पांच या इससे अधिक चालान जारी किए जाते हैं, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस स्वतः ही रद्द हो जाएगा. नशे में गाड़ी चलाने पर DL का चालान बनता है. रोड पर लापरवाही से गाड़ी चलाने पर भी DL ही धरा जाता है. ये वाला चालान वाकई दुखदाई है क्योंकि इसमें लाइसेंस जब्त हो जाता है. तीन महीने गाड़ी नहीं चला सकते और जब RTO ऑफिस में लाइसेंस लेने जाएंगे तो पूरा एक दिन लाइन में लगाना पड़ेगा.

Advertisement
व्हीकल पर चालान

गाड़ी के नंबर पर इसका बिल फटता है. सड़क पर लगे कैमरे इसमें ज्यादातर समय काम आते हैं. जैसे तय लिमिट से ऊपर गाड़ी भगाने पर या फिर रेड लाइट जंप करने पर. जेब्रा क्रॉसिंग पर गाड़ी खड़ी करने या नो पार्किंग में गाड़ी पार्क करने पर जो चालान बनेगा वो गाड़ी के माथे आएगा. ये वाला चालान फटने पर तत्काल में तो शायद नहीं अखरता क्योंकि कई बार इसके बनने का कोई एसएमएस नहीं आता. लेकिन ऐसा वाला चालान गाड़ी सेल करने पर आपका तेल निकाल सकता है. 

दरअसल ऐसे चालान अगर तुरंत नहीं भरे गए तो फिर ये कोर्ट में चले जाते हैं. यहां इनके ऊपर फाइन पर फाइन चढ़ता रहता है. जब आप गाड़ी बेचने जाते हैं तब पता चलता है कि मामला तो हजारों में पहुंच गया.

इसलिए ऐसे वाले चालान से बचिए. ऐसे वाले क्या, कैसे वाले चालान से ही बचिए. अब जो फट ही गया तो सीधे वाहन पोर्टल पर जाकर भर दीजिए. किसी ऐप या वेबसाइट के चक्कर में पड़ मत जाना. डिस्काउंट दिखाकर तीन गुना वसूल लेंगे.

Advertisement

हैप्पी सफरिंग (हिन्दी वाला). 

वीडियो: सेहत: नेचुरली टेस्टोस्टेरोन कैसे बूस्ट करें?

Advertisement