टेस्टोस्टेरोन. ये एक मेल सेक्स हॉर्मोन है. पुरुषों की आवाज़ बदलना, उनकी दाढ़ी-मूंछ आना, मांसपेशियों की ताकत बढ़ना, सब इसी टेस्टोस्टेरोन की वजह से होता है. ये हॉर्मोन उनकी सेक्शुअल ड्राइव को भी कंट्रोल करता है. पर कई बार पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन की मात्रा घटने लगती है. खासकर 30-40 की उम्र के बाद. ज़ाहिर है, इसका सीधा असर उनके शरीर, दिमाग और सेक्स करने की इच्छा पर पड़ता है.
टेस्टोस्टेरोन गिरा तो कम होगी मसल्स पावर और सेक्स की इच्छा, ये चीजें खाने से हाई रहेगा लेवल
ये भी समझिए कि खाने के अलावा कौन-से दूसरे लाइफस्टाइल चेंजेस टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं, और किन चीज़ों से टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो जाता है.


लेकिन अच्छी बात ये है कि टेस्टोस्टेरोन को नेचुरली बढ़ाया जा सकता है. कैसे, यही बताएंगे आज. डॉक्टर से समझेंगे मेल सेक्स हॉर्मोन टेस्टोस्टेरोन को नेचुरली बढ़ाने का तरीका. ये भी पता करेंगे कि खाने-पीने की कौन-सी चीज़ें इसमें मदद करेंगी. और रोज़ क्या खाने से टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो जाता है.
नेचुरली टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए क्या खाएं?
ये हमें बताया डॉक्टर राजीव गोयल ने.

- कुछ चीज़ों को खाने से टेस्टोस्टेरोन बढ़ सकता है, जैसे मछली.
- अच्छी क्वालिटी के फैट्स जैसे एवोकाडो, बेरीज़, ऑयस्टर्स और अनार.
इन सभी को खाने से टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ सकता है. टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए कुछ लोग सप्लीमेंट्स का भी इस्तेमाल करते हैं. लेकिन आमतौर पर इन सप्लीमेंट्स से बहुत ज़्यादा फ़ायदा नहीं होता.
टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए और क्या करें?
अगर आप सच में टेस्टोस्टेरोन बढ़ाना चाहते हैं, तो रोज़ 6 से 7 घंटे की अच्छी नींद लें. हर दिन एक्सरसाइज़ करें, खासकर मसल्स बनाने वाली एक्सरसाइज़. जब मसल्स मज़बूत और डेवलप होते हैं, तो टेस्टोस्टेरोन लेवल भी बढ़ता है. साथ ही, डाइट में अच्छी क्वालिटी के फैट्स और प्रोटीन शामिल करना ज़रूरी है. अगर आप सिर्फ कार्बोहाइड्रेट ज़्यादा लेते हैं, तो टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो सकता है.

किन चीज़ों से टेस्टोस्टेरोन कम होता है?
- जब हम ज़्यादा शुगर खाते हैं, तब टेस्टोस्टेरोन कम हो सकता है.
- प्रोसेस्ड फ़ूड खाने से भी टेस्टोस्टेरोन पर बुरा असर पड़ता है.
- ज़्यादा तला-भुना खाने से भी टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो सकता है.
- कुछ स्टडीज़ में देखा गया है कि सोया प्रोडक्ट्स और पुदीना ज़्यादा खाने से भी टेस्टोस्टेरोन लेवल कम हो सकता है.
(यहां बताई गई बातें, इलाज के तरीके और खुराक की जो सलाह दी जाती है, वो विशेषज्ञों के अनुभव पर आधारित है. किसी भी सलाह को अमल में लाने से पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछें. दी लल्लनटॉप आपको अपने आप दवाइयां लेने की सलाह नहीं देता.)
वीडियो: सेहत: ये मुफ्त चीज़ बॉडी डिटॉक्स कर देगी






















