The Lallantop

चौथे फ्लोर से गिरा था बच्चा, लोगों ने बचा लिया, अब मां को इतने 'ताने मारे' कि जान दे दी!

तमिलनाडु के Coimbatore में एक महिला ने कथिततौर पर Online Trolling और सामाजिक दुर्व्यवहार की वजह से अपनी जान दे दी. लोग बच्चे के साथ लापरवाही बरतने का आरोप लगाते थे.

Advertisement
post-main-image
वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट (फोटो/X)

तमिलनाडु का कोयंबटूर (Coimbatore) शहर. यहां एक महिला ने कथिततौर पर ऑनलाइन ट्रोलिंग (Online Trolling) से परेशान होकर जान दे दी. परिजनों को पता लगा तो तुरंत अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने बताया कि पहले ही उसकी मौत हो चुकी है.

Advertisement
क्या है पूरा मामला?

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने चेन्नई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. वीडियो में एक बच्ची चौथी मंजिल की बालकनी से फिसल गई थी. जिसके बाद पड़ोसियों ने उसे बचाने के लिए काफी मशक्कत की. बच्ची तो बच गई. लेकिन इस पूरी घटना के बाद उसकी मां को लापरवाह बताकर ऑनलाइन ट्रोल किया गया. वीडियो को शेयर करने पर भी लोगों ने पड़ोसियों की तारीफ करते हुए बच्ची के माता-पिता की आलोचना की.

आप घटना के वायरल वीडियो को यहां देख सकते हैं 

Advertisement

ऑनलाइन ट्रोलिंग और सोसाइटी के लोगों के अजीब व्यवहार से परेशान होकर महिला ने अपने पति और दो बच्चों के साथ मायके जाकर रहने का डिसीजन लिया. महिला के परिवारजनों का कहना है कि घटना के बाद से ही महिला उदास रहती थी. और ज्यादातर लोग उसे ट्रोल करते थे. और लापरवाही बरतने का आरोप लगाते थे.

परिजनों ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य शनिवार, 18 मई को एक समारोह में शामिल होने गए थे. तब महिला बच्चे के साथ घर पर अकेली थी. और उसने ये कदम उठाया. कोयंबटूर के करमदई पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि अप्राकृतिक मौत की जांच के लिए IPC धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है. महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेट्टुपालयम सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. 

Advertisement

बता दें कि महिला चेन्नई की एक IT कंपनी में अपने पति के साथ जॉब करती थी.

ये भी पढ़े: पहले पीरियड से परेशान होकर लड़की ने आत्महत्या की, मुंबई की इस घटना में हर मां-बाप के लिए सबक

वीडियो: UP: युवक ने 8 बार डाला वोट, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement