The Lallantop

पंद्रह लाख नहीं लेकिन पंद्रह हजार का जुगाड़ हो गया है, केवल देशसेवकों के लिए

और जानकार बताए हैं, इसके लिए आपको कोई मेहनत भी नहीं करनी है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दोस्तों पंद्रह लाख तो पता है न? सैंतालीस, चौरासी, छैबारा, नौग्यारा के बाद सबसे फेमस आंकडा है ये. तो भले आपको पंद्रह लाख न मिले हों. पंद्रह हजार का जुगाड़ हो गया है. कम से कम पंद्रह हजार. हर महीने जानते हैं कैसे? मोदी जी की कृपा से. फेसबुक पर हैं. किसी भी पेज के कमेंट बॉक्स में चले जाइए. दो ही चीजें मिलेंगी ट्रंप-केजरीवाल. या चैम्पकैश का ऐड. हम अपने पेज का बताएं. अपडेट बाद में आता है चैम्पकैश का ऐड पहले आ जाता है. अब तो ऐसे लगने लगा है. जब मैं पैदा हुआ था तो सबसे पहले नर्स को नहीं चैम्पकैश का ऐड देखा था.

अगर फेसबुक के कमेंट्स से कुछ होना होता तो अब तक Champcash नया धर्म बन चुका होता.

तो अब चैम्पकैश मोदी जी से जुड़ गया है. कैसे क्यों और वजह न पूछिए, आजकल इस देश में सब मोदी जी से जुड़ जाता है. वजह चाहे कुछ हो न हो. मोदी के बाद आपको एक सपोर्टिंग की वर्ड की जरूरत होती है. वो है 'डिजिटल इंडिया'. वैसा ही जैसे नासा और यूनेस्को होता है. ये ऑफर सिर्फ देशसेवकों के लिए है. काहे कि जिंदगी मे कुछ करना है तो देशसेवा से जुड़ें. अब ये ऐप इन्स्टाल करना देशसेवा है या देशसेवक ऐप इन्स्टाल कर सकते हैं ये बहस का विषय है. बहस का विषय तो ये भी है कि कैसे आजकल जिसे भी अपनी दुकान चलानी होती है. फेसबुक के एक सड़े से कमेन्ट में भी 'देश' को इस्तेमाल कर लेता है. (पढ़ें 'देश के प्रधानमंत्री को भी'!) chapmpcash 22 और मजे की बात ये कि आप ये कमाई फेसबुक और व्हाट्सएप से भी कर सकते हैं. ऐसी बातों से मैं खुश हो जाता हूं. आजकल तो व्हाट्सएप से देश की जीडीपी भी सुधारी जा रही है. ये काम भी सही. अब सुनो, कमेंट कितना काव्यात्मक आता है.

तो टोटली फ्री ज्वॉइनिंग है, ना कुछ खरीदना है ना कुछ बेचना है ना किसी से पैसे लेना है ना किसी को पैसे देने हैं घर बैठे ही करे बिजनेस खाली समय का करे इस्तेमाल ना किसी के पास जाना है ना कोई सेमीनार की फीस

Advertisement
इनके ऐड का तरीका देखो. हर तरीके से आपको अमीर बनाने में लगे हैं.

14495290_1756930337898475_4724734067664253410_n

और जितनी बार खोलोगे उत्ता अमीर हो जाओगे. ऐसा मुंह खोलने पर कोई ऑफर होता तो मैं दुनिया में सबसे अमीर होता.

Advertisement

1 chaopm डॉक्टर कलाम भी इनके पोस्टर बॉय हैं.

kalam

ये कंपनी है क्या बला?

लोग कहते हैं कि ऑनलाइन बिजनेस करने वाली बाकी कंपनियों की तरह चैम्पकैश में इन्वेस्टमेंट नहीं करना पड़ता. इसमें वही चैन सिस्टम है. यहां आप अपने दोस्तों को इन्वाइट करके ज्वॉइन करवाऐंगे तो आपको कमीशन मिलेगा. उसके बाद आपका दोस्त जितनी कमाई करेगा, उसका 50% आपको कमीशन में मिलेगा. और आपको तो पता है ऐसे ऑफर्स में सच्चाई कितनी होती है. ;) तो भाइयों और बहनों, मोदी जी को कोसना बंद करो. अच्छे दिन पर चुटकुला न मारो. पनरह लाख के लिए न कोसो. इन फेसबुक कमेन्ट बॉक्स के वीरों की राह पर बलिदान हो जाओ और खूब अमीर हो जाओ और जब अमीर हो जाओ तो हमको बर्फी भिजा देना.

Advertisement
Advertisement