The Lallantop

63 घंटों तक थम जाएगी मुंबई की लाइफलाइन, लोकल ट्रेनों पर ये खबर मुंबईकरों को अच्छी नहीं लगेगी

Central Railway Mumbai ने यात्रियों से आग्रह किया है कि अगर जरूरत ना हो तो Local Train से सफर ना करें.

Advertisement
post-main-image
30 मई की रात से मेघा ब्लॉक रहेगा. (फाइल फोटो: PTI)

सेंट्रल रेलवे मुंबई (Central Railway Mumbai) नेटवर्क पर प्लेटफॉर्म विस्तार का काम होने वाला है. इसके लिए 30 मई की रात से अगले 63 घंटों तक मेगा ब्लॉक रहेगा. इस दौरान लोकल और लंबी दूरी की ट्रेन की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होने की आशंका है. इसलिए रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यदि जरूरी ना हो तो वो लोकल ट्रेन में यात्रा करने से बचें. 2 जून की दोपहर 3:30 बजे से परिचालन सामान्य हो जाएगा. 

Advertisement

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, मेगा ब्लॉक के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST) और ठाणे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के विस्तार और चौड़ीकरण का काम होना है. सेंट्रल रेलवे की मुंबई डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर रजनीश गोयल ने इस बारे में जानकारी दी है. उन्होंने कहा,

“मेगा ब्लॉक के दौरान थाणे में प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 का चौड़ीकरण और CST में प्लेटफॉर्म नंबर 10 और 11 के विस्तार से जुड़े काम किए जाएंगे. प्लेटफॉर्म की चौड़ाई बढ़ने के बाद, फुट ओवर ब्रिज के लिए एस्केलेटर या चौड़ी सीढ़ियोंजैसी सुविधाएं की जाएंगी.”

Advertisement

ये भी पढ़ें: रेलवे को कूड़ेदान बनाने में लगे 'हम भारत के लोग', वीडियो देख कर शर्म आ जाएगी!

930 लोकल ट्रेनें होंगी रद्द

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने कहा कि इस दौरान मुख्य और हार्बर कॉरिडोर पर कुल 72 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें और 956 उपनगरीय ट्रेनें रद्द रहेंगी. उन्होंने आगे कहा,

“हम सभी संस्थानों से अनुरोध करते हैं कि वे अपने कर्मचारियों को घर से या किसी अन्य संभव तरीके से काम करने की अनुमति दें. ताकि इन दिनों यात्रियों की संख्या कम हो सके. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) और महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) से अतिरिक्त बसें चलाने का अनुरोध किया है.”

Advertisement

मध्य रेलवे के अनुसार, मेगा ब्लॉक के दौरान कुल 930 लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी. 31 मई को 161, 1 जून को 534 और 2 जून को 235 ट्रेनें रद्द रहेंगी.

वीडियो: मुंबई वॉटर टैक्सी: लोकल ट्रेन के अलावा अब मुंबई वाले समुद्र के रास्ते भी करेंगे सफ़र

Advertisement