The Lallantop

पाकिस्तान से आए आतंकी भारत में घुस रहे हैं, एकदम क्लियर वीडियो

घुसपैठ करते आतंकी इतने क्लियर दिख रहे हैं कि वीडियो सीधे नवाज शरीफ के मुंह पर मारी जा सकती है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

भारत की संसद पर हमला हुआ. पाकिस्तान ने अपनी जमीन के इस्तेमाल से इनकार कर दिया. मुंबई में आतंकी हमला हुआ. पाकिस्तान ने इनकार कर दिया कि आतंकी उनकी जमीन से आए थे और उनके ही थे. मोदी सरकार बनने के बाद से पाकिस्तान से आ रहे आतंकवादी सीमा पर लगातार घुसपैठ कर रहे हैं, लेकिन नवाज शरीफ ये मानने को तैयार ही नहीं हैं कि पाकिस्तान से कुछ किया जा रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

terrorists

हर बात में इन्हें सबूत चाहिए होता है और दे दो, तो मानने से इनकार कर देते हैं. ये पाकिस्तान का पेट न हो गया, स्याला ब्लैक होल हो गया. चाहे जितना सबूत दो, पेट भरता ही नहीं है इनका. लेकिन... लेकिन इस बार दोस्त ऐसी क्लिप मिली है, जो सीधे मुंह पर मारने लायक है.

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में जो बॉर्डर है भारत-पाकिस्तान का, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. पाकिस्तान से घुसपैठ कर रहे तीन आतंकवादी इन्हीं सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं. जो तस्वीर आप देख रहे हैं, वो थर्मल इमेज है. तीन आतंकी एक के पीछे एक रेंगते हुए भारतीय सीमा में घुस रहे हैं. एक मिनट से भी ऊपर की क्लिप है ये. एकदम क्लियर.

terrorists1

अब इतनी क्लियर वीडियो मिलने के बाद तो एक ही इच्छा होती है कि इसे ले जाकर पाकिस्तान और नवाज शरीफ के भर दिया जाए. फिर उन्हें पूरी दुनिया में जिसे दिखाना हो, दिखा दें जाकर. जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी, तब तो दो-चार देश में जाकर चिल्ला आए थे कि कुछ नहीं हुआ, कुछ नहीं हुआ. अब कैसे जवाब देंगे.

इतनी साफ वीडियो देखने के बाद न तो ओबामा कक्कू कुछ करेंगे और न UN में दुम हिलाने का मौका मिलेगा.

Advertisement

वीडियो देखना है तो ये रहा. देख ल्यो.

https://www.youtube.com/watch?v=OZ7dPWOWw8M
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश 'एनकाउंटर' का तीसरा वीडियो, जिससे पूरी पिक्चर क्लियर हो गई है जो एनकाउंटर में मारे गए, उनके बारे में सबसे डरावनी बात पढ़िए LOC पर फायरिंग में BSF की महिला सिपाही रजिंदर कौर शहीद मध्य प्रदेश की जेलों से ही क्यों भागते हैं कैदी? LOC पर जिंदगी कैसी है, इस सरकारी नोटिस से समझिए  

Advertisement