सीबीआई ने सी-कुकम्बर, जिसे समुद्री खीरा भी कहा जाता है, इसकी स्मगलिंग की जांच अपने हाथ में ले ली है. अब तक इस मामले की जांच लक्षद्वीप का वन विभाग कर रहा था. ये वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत संरक्षित जीव है. ये समुद्र तल पर पाए जाते हैं. ये एक विलुप्तप्राय प्रजाति है. चीन, दक्षिण पूर्व एशिया और जापान में इस 'समुद्री खीरे' का बहुत बड़ा बाजार है, जहां इसे खाने के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. इसका प्रयोग दवा बनाने में भी किया जाता है. क्या है मामला? केंद्रीय जांच एजेंसी ने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की धाराओं के तहत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. आरोपियों के पास से 46 जिंदा और 173 मरे हुए समुद्री खीरे बरामद किए गए थे. सीबीआई का कहना है कि इकोसिस्टम के लिए ये जीव बहुत महत्वपूर्ण हैं. इतना ही नहीं, ये लक्षद्वीप के कोरल द्वीप की रक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. एजेंसी को उस गैंग की तलाश है, जो लक्षद्वीप और श्रीलंका में सक्रिय हैं. FIR में क्या है? 10 जनवरी को दर्ज की गई FIR के मुताबिक, सूचना मिली थी कि मछली पकड़ने वाली कुछ नावें समुद्री खीरे के अवैध संग्रह और व्यापार में लगी हुई हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग, मत्स्य विभाग और वन विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम 11 जनवरी को द्वीप पर गई. टीम को द्वीप में पश्चिम की तरफ चार लोगों के साथ समुद्र में एक मछली पकड़ने वाली नाव मिली. टीम मछली पकड़ने वाली नाव के पास गई और वहां मौजूद चार लोगों से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि वे मछली पकड़ने के लिए आए थे. तब टीम ने नाव का निरीक्षण किया. पाया कि आठ बैग में 98 बड़े सफेद मृत समुद्री खीरे भरे थे. उनकी आंतों में नमक भरा हुआ था. 74 काले मृत समुद्री खीरे कृत्रिम रूप से नमक के साथ संरक्षित किए गए थे. इन्हें बैग में भरकर रखा गया था. विदेशों में मांग ज्यादा बाद में टीमों ने मछली संग्रह टैंक में मौजूद 46 जीवित समुद्री खीरे भी बरामद किए. नाव को 171 मृत समुद्री खीरे, 46 जीवित समुद्री खीरे, दो नमक के बैग जिसमें 81 पैकेट नमक था और 75 बड़े पॉलिथीन कवर के साथ जब्त किया गया. जीवित समुद्री खीरे तुरंत समुद्र में छोड़ दिए गए थे. सलमानउल, फारिस, इरफानुद्दीन, रमीश खान और मोहम्मद अली को वन्य जीव कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया था. सभी लक्षद्वीप के निवासी हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सी कुकम्बर की बहुत अधिक कीमत होती है. सूखे हुए एक किलो सी कुकम्बर की कीमत लगभग एक हजार डॉलर होती है. समय के साथ इसकी कीमत बढ़ रही है. यही कारण है कि विलुप्त हो रहे इस जीव की स्मगलिंग जारी है.
पड़ताल: क्या 'रामचरितमानस' में कोरोना फैलने की बात पहले से लिखी है?
'समुद्री खीरे' का मामला क्या है, जिसकी जांच अब सीबीआई करेगी?
एजेंसी ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है.
Advertisement

भारत में समुद्री खीरा वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत संरक्षित जीव हैं. (Image: Colin)
Advertisement













