The Lallantop

VIDEO: आया ने गर्म चम्मच से छोटे बच्चों के हाथ जलाए

'शिशुगृह' की सच्चाई CCTV कैमरे में दर्ज हुई.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
तेलंगाना में एक सरकारी शिशुगृह की सच्चाई CCTV कैमरे में कैद हुई. जिसमें एक आया नन्हे बच्चों को गर्म चमचा छुआती नजर आ रही है. तेलंगाना के करीमनगर डिस्ट्रिक्ट में एक सरकारी शिशुगृह है, जिसमें 8 बच्चों को उनकी आया ने ही टॉर्चर किया. देखिए ये वीडियो... https://twitter.com/ANI_news/status/722697138619088896 आया की ये हरकत 15 अप्रैल की बताई जा रही है. घटना वाले दिन आया लगभग रात के 8 बजे बाहर से आती है. वीडियो में बच्चे खाना खाने के लिए ज़मीन पर बैठे नजर आ रहे हैं. आया एक एक-कर बच्चों को गरम चम्मच से जलाती है. बच्चों के हाथ पर गर्म चम्मच के छूने से चोटें आई हैं. 2 बच्चों के हाथ गंभीर रूप से झुलस गए हैं. shishugrih 2 मामला तब सामने आया जब एक सोशल वर्कर ने बच्चों को चोटें देखीं. लेकिन मामले में अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है. पुलिस मामले में सुओमोटो केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू करेगी. https://twitter.com/ANI_news/status/722720596300312576    

Advertisement
Advertisement