The Lallantop

दिल्ली-NCR में आपका एक नमस्ते आपको लुटवा सकता है!

इस नमस्ते से सावधान रहिए. बचे रहिए.

Advertisement
post-main-image
अशोक सेमवाल
कुछ दिन पहले की बात है. मार्केट में हवा थी कूलर गैंग की. ये लोगों के कूलर में नशीली दवाई डाल देते थे. नतीजन कूलर से हवा निकलते ही फैमिली बेहोश. फिर उसके बाद कूलर समेत सारा कीमती चोरी. कूलर गैंग का मिशन कंप्लीट.
कूलर गैंग की अपार बेहोश 'सफलता' के बाद अब दिल्ली वालों की नाक में दम करने आया है 'नमस्ते गैंग'. ये गैंग नमस्ते करके मार्केट में जबर कमाई कर रहा है. लोगों से नमस्ते करना और फिर उन्हें लूट लेना इस गैंग की मुख्य घटिया विशेषताएं हैं.
अशोक सेमवाल. पत्रकार है. नोएडा के एक प्राइवेट चैनल में काम करते हैं. कुछ दिन पहले दफ्तर से घर की ओर जा कर रहे थे. अपनी बढ़िया चमचमाती हौंडा सिटी कार में. दिल्ली के इंद्रपूरी ही पहुंचे थे कि अचानक एक स्कूटी वाला आया और सेमवाल की कार के बाराबर में अपनी स्कूटी रोक दी. अशोक सेमवाल से नमस्ते किया. अगर कोई नमस्ते करे तो बदले में आप लठ तो बरसाओगे नहीं. जान-पहचान हो न हो. तो इसी नाते सेमवाल ने भी नमस्ते कर दिया. स्कूटी वाले ने फिर से सेमवाल को नमस्ते किया. और कार रोकने का इशारा भी. सेमवाल को लगा कि ये उनका कोई जान-पहचान का है. तो उन्होंने अपनी हौंडा सिटी के ब्रेक पर पैर टिका दिया. कार रुकते ही स्कूटी वाला कार के अंदर था. वो भी अपने पूरे गैंग के साथ. फिर लगाई सेमवाल की कनपटी पर पिस्तौल और लूट लिया सबकुछ. कार को छोड़कर. सेमवाल जबतक पूरा मामला समझते, तब तक वो लूट चुके थे. कौन है नमस्ते गैंग वाले? ये गैंग दिल्ली-एनसीआर में एक्टिव है. कार में जो लोग जा रहे होते हैं, उन्हें ये लोग नमस्ते करते हैं. आस-पास कोई सामान रखा हो तो ये उसे भी लूट लेते हैं. कार वाले इनके निशाने पर सबसे ज्यादा हैं. आगे से आपको भी कभी कोई नमस्ते करे, तो सावधान रहिए.
ये भी पढ़िए... पसीना चाटके मर जाना, कूलर न चलाना, वरना कूलर गैंग आ जाएगा  

Advertisement
Advertisement