The Lallantop

निज्जर वाले गुरुद्वारे में लगे PM मोदी-जयशंकर की हत्या करने के पोस्टर, भारत ने कनाडा से क्या कहा?

कनाडा के सरे गुरुद्वारे के बाहर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की हत्या की बात करने वाले पोस्टर लगाए गए. इसके बाहर ही खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई थी. इसके चलते भारत के गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी है.

Advertisement
post-main-image
कनाडा के सरे इलाके में एक गुरुद्वारे के बाहर 18 जून को निज्जर की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी. (फोटो क्रेडिट - X)

भारत के गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सुरक्षा बढ़ा (S Jaishankar Security) दी है. वे अब ज़ेड श्रेणी की सुरक्षा में रहेंगे. ऐसा कनाडा में खालिस्तानी समूहों के लगाए नए पोस्टर के चलते हुआ है. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और विदेश मंत्री जयशंकर की तस्वीरों के साथ उनकी हत्या करने की बात कही गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, खालिस्तानी समूह सिख फॉर जस्टिस (SFJ) ने 10 अक्टूबर को ये पोस्टर लगाया. ये ब्रिटिश कोलंबिया के सरे इलाके के गुरू नानक सिख गुरुद्वारे में लगाया गया है. ये वही गुरुद्वारा है जिसके सामने 18 जून को खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी.

SFJ ने एक बार फिर सिखों के लिए भारत से अलग राज्य बनाने के लिए 'जनमत संग्रह' कराने की घोषणा की है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि ये 29 अक्टूबर को वैंकूवर शहर में होगा. इससे पहले 21 अक्टूबर को सरे से भारतीय कॉन्स्यूलेट तक विरोध प्रदर्शन की रैली भी निकाली जाएगी.

Advertisement
भारत ने जताया आधिकारिक विरोध

बताया गया कि पहले लगे पोस्टर में भारतीय उच्चायोग संजय कुमार वर्मा, कॉन्सल जनरल मनीष और अपूर्व श्रीवास्तव की हत्या करने की बात लिखी गई थी. अब नए पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री की हत्या करने की बात कही गई है.

ये भी पढ़ें- क्या जयशंकर ने कनाडा के साथ अमेरिका में गुपचुप मीटिंग की थी?

इसके चलते 11 अक्टूबर को भारत में कनाडा के उच्चायुक्त कैमरून मैके को साउथ ब्लॉक बुलाया गया. उन्हें आधिकारिक तौर पर एक विरोध नोट दिया गया. इसमें कहा गया कि ट्रूडो सरकार सरे गुरुद्वारे में लगे पोस्टरों को तुरंत हटवाए. साथ ही भारत के प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री और कनाडा में हमारे राजनयिकों को होने वाले खतरे की जांच हो. साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.

Advertisement

ये भी पढ़ें- भारत के किस आदेश से परेशान हुआ कनाडा?

इसके साथ ही कनाडा की राजधानी ओटावा में भी ग्लोबल अफेयर्स कनाडा के सामने भारत की तरफ से विरोध दर्ज़ कराया गया. इससे पहले खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अपने अलगाववादी आंदोलन की तुलना फिलीस्तीन से की थी. उसने ये भी कहा था कि अपनी मांगों के लिए SFJ हमास जैसे हमले करेगा.

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था. इसके बाद से ही भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संबंध खराब हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें- कनाडा ने भारत में मौजूद अपने डिप्लोमैट्स को वापस बुलाया

वीडियो: इंडिया के किस आदेश से परेशान हुआ कनाडा? रिश्ते सुधारने को एस जयशंकर के साथ की 'सीक्रेट' मीटिंग!

Advertisement