The Lallantop

इस कैमरामैन की घोड़े ने ऐसी चुम्मी ले ली कि सीधे अस्पताल में आंख खुली

झमक कर काम करने की आदत कभी-कभी परेशानी में भी डाल देती है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

बहुस्से लोग अपने काम को बहुतै सीरियसली ले लेते हैं. एकदम कलेजा झोंक देते हैं उसमें. ऐसा काम करते हैं और ऐसे काम करते हैं कि देखने वाले का दिल जुड़ा जाता है. लेकिन यही आदत कई बार परेशानी में भी डाल देती है. ठीक वैसे ही, जैसे पटना में इस कैमरामैन को डाल दिया. भाई साहब दौड़ते घोड़े का वीडियो बना रहे थे, लेकिन घोड़े ने ऐसी चुम्मी ली कि सीधे हॉस्पिटल जाकर इनकी आंख खुली.

Advertisement

मामला पटना के गांधी मैदान का है. बड़ा मैदान है ये वहां का. मोदी से लेकर नीतीश तक की रैली वहीं होती है. शुक्रवार को प्रकाश पर्व था, तो इस मैदान में घुड़दौड़ का आयोजन रखा गया था. कुछ भी कहो, लेकिन घोड़े को दौड़ते देखना आंखों के ऑर्गेज्म से कम तो नहीं ही है. तो 3, 2, 1 बोला गया और घोड़े दौड़ पड़े. घोड़ों के साथ-साथ मैदान पर मौजूद ढेर सारे लोग भी एक्टिव हो गए.

horse

Advertisement

इन एक्टिवेट लोगों में एक कैमरामैन भी था. प्राइवेट न्यूज चैनल का. भेजा गया था घोड़ों का वीडियो बनाने के लिए. वीडियो बनाते-बनाते सफेद रंग के एक घोड़े के सामने आ गया. ऐसी टक्कर लगी... ऐसी टक्कर लगी कि क्या बताएं कैसी टक्कर लगी. बंदे की आंखें सीधे सरकारी अस्पताल में ही खुलीं. बाद में उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया.

फोटो देखिए. फोटो से ही समझ में आ रहा है कि टक्कर कित्ती जोरदार थी. बंदे को हवा तक नहीं लगी. सीधे घोड़ा लग गया. खैर, डॉक्टर बता रहे हैं कि चोट तो बहुत आई है, लेकिन कैमरामैन खतरे से बाहर है. अच्छी बात है. और अच्छा हो कि जल्दी से ठीक हो जाए.

Advertisement
Advertisement