The Lallantop

भैंसे पर बैठ घोड़े की तरह दौड़ाता है, हेलमेट भी लगाता है सोशल मीडिया पर लोग बोले- ये है रियल लैंबॉर्गिनी

Bull Rider नाम के Instagram यूजर भैंसे को रोड पर घोड़े की तरह दौड़ाते हैं.

Advertisement
post-main-image
बैल पर बैठ कर वीडियो बनाता था गिर गया(फोटो: इंस्टाग्राम)

घोड़ा देखा, गाड़ी देखी. देखा एक भैंसा. भैंसा भूरे रंग का. भैंसे पर बैठ कर ऐसे राइड करते हैं कि एकदम घोड़े वाली फील आ जाए. इंस्टाग्राम पर एक यूजर हैं बुल राइडर. काम से नाम को अंजाम दे रहे हैं. भैंसे पर राइड करते हैं. और रील बनाते हैं. लोगों के रिएक्शन भी पोस्ट करते हैं. राइड भी मेन रोड पर. खतरा तो है. उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. जिसपर लोग खूब मौज ले रहे हैं. और आलोचना भी कर रहे हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंस्टाग्राम पर Bull_rider_077 नाम से अकाउंट है. अकाउंट पर एक लाख तीस हजार से ज्यादा फॉलोअर हैं. एक भैंसे के ऊपर बैठकर रोड पर राइड करते हुए उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. वीडियो में वो भैंसे को घोड़े की तरह सड़क पर दौड़ा रहे हैं. सिर पर हेलमेट लगाए है. और सरपट भैंसा रोड पर दौड़ रहा है. फिर अचानक भैंसे की लगाम खींचते है और गिर जाते हैं. स्क्रीन पर लिखकर आता है. इट्स टाइम टू चेंज. लेकिन कपड़े वहीं, भैंसा वहीं, हेलमेट वही, और राइडर भी वो ही. चेंज जैसा कुछ लगा नहीं. उनके वीडियो के कमेंट सेक्शन पर लोगों ने जमकर मौज ली.

क्रिश गुप्ता नाम के यूजर ने फायदा बताते हुए लिखा,

Advertisement

'नो पेट्रोल, नो सर्विस, नो लाइसेंस'

दैट390एडवगाय ने तगड़ा कंपैरिजन किया. कहा, Horsepower❌️ Bullpower✅️

बीस्ट अनंत ने वीडियो पर नाराजगी जताई. और लिखा कि हमें ऐसे कंटेंट को सपोर्ट करने से बचना होगा. ये जानवरों का शोषण है. आपको पता भी नहीं होगा ये भैंसा इस वक्त किस सिचुएशन से गुजर रहा होगा.

Advertisement

वीह्ली बॉय का कहना है कि इन्हे अपना नाम बदल कर यमराज राइडर रख लेना चाहिए

एग्जॉटिक विश्वा ने जो कमेंट किया पढ़ कर मौज आ जाएगी. लिखा कि ये असली लैंबॉर्गिनी है.


ये भी पढ़ें: कांग्रेस को घेरने चले जेपी नड्डा कर बैठे गलती, सोशल मीडिया पर लोगों ने फिरकी ले ली

स्टोरी लिखे जाने तक बुलराइडर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 141 पोस्ट हैं. जिसमें अधिकतर में वो भैंसे पर बैठ कर राइड कर रहे हैं और लोग उनकी इस हरकत पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. जिसे सोशल मीडिया की दुनिया में लोग पब्लिक रिएक्शन कहते हैं. आपका इसपर क्या कहना है हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं.

वीडियो: तारीख: औंरंगज़ेब और मंगोलों की लड़ाई में किसकी जीत हुई थी?

Advertisement