The Lallantop

ये टॉपलेस फोटो पॉर्न साइट पर नहीं, एग्जाम के एडमिट कार्ड पर लगी है

बिहार में नकल की तस्वीर वायरल होने के बाद एक और करामात. शराबबंदी के बाद भी नशे हैं हैं स्टाफ सेलेक्शन कमीशन.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बिहार में बहार है. और कहीं हो न हो, स्टाफ सेलेक्शन कमीशन में जरूर है. काहे कि वहां शराब तो बंद हो गई, लेकिन पता नहीं किस नशे में एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं. अप्लीकेशन भी हिंदी फिल्मों के हीरो हिरोइनों के नाम से आए. एडमिट कार्ड जारी करने वाले उनसे बड़े घाघ. वहां सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हो रही है. जिसमें एक एडमिट कार्ड पर टॉपलेस फोटो लगी हुई है.
अप्लीकेशन देने वाले अलग परेशान हैं. जिनके नाम और पते वहीं के हैं, उन पर फोटो लगी है हीरो हिरोइनों की. है न बिहार में बहार. अप्लीकेशन डालने वाले इसे आयोग की गलती कह रहे हैं. आयोग वाले कह रहे हैं ये एप्लीकेशन देने वालों की शरारत है. कमीशन सेक्रेट्री परमेश्वर राम कह रहे हैं कि ऐसे एक नहीं सैकड़ों अप्लीकेशन आए. जिनमें फोटो फिल्मी दुनिया की चमकीली वाली लगी हुई हैं. इन सबको लाइन में खड़ा करके अप्लीकेशन फूंक के ताप लिए जाएंगे, सर्दी बहुत है.
सबसे ऊपर जो इमेज देखे हो ये एक्स वीडियोज का नहीं है. इंटर लेवल का ये एडमिट कार्ड 8 जनवरी को जारी किया गया है. एग्जाम है 26 फरवरी को. स्टूडेंट नालंदा की है. अब इसमें जो तस्वीर लगी है किसी एक्ट्रेस की है. वो भी बिना कपड़ों के. इसलिए सोशल मीडिया पर हाथों हाथ ली गई है.
वहां ऐसे स्टंट भी देखे जा चुके हैं
वहां ऐसे स्टंट भी देखे जा चुके हैं

हम एक बार फिर कह रहे हैं. बिहार में शराब बंदी है. जो कि बिहार के लिए नोटबंदी से ज्यादा मायने रखती है. लेकिन लग रहा है कि कोई और नशा वहां जनम ले चुका है. नहीं पहले सिर्फ नकल की फोटो वायरल होती थीं, वहां इतनी तरक्की कैसे हो गई.


ये भी पढ़ें:
हम फैज़ल के भाई हैं, हमको टॉप करा दो!

कहानी शहाबुद्दीन की जिसने दो भाइयों को तेजाब से नहला दिया था

 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement