धारा सिंह पार्टी के कार्यकर्ता हैं. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद ऐसे आरोप लगाए. चूंकि वो मौके पर मौजूद नहीं थे, इसलिए मामले की ज़्यादा जानकारी उनके पास नहीं है.11 अप्रैल को यूपी की आठ सीटो पर वोटिंग हुई जिनमें से सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ और गौतमबुद्ध नगर में बीएसपी ने अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं. वहीं बाकी की चार सीटों पर दो पर आरएलडी और दो पार एसपी के उम्मीदवार मैदान में हैं.
'BSP के बटन से BJP को वोट जा रहा है' की अफवाह फैलाई, BSP पोलिंग एजेंट पर केस
जांच में पोलिंग एजेंट धारा सिंह के दावे गलत पाए गए.
Advertisement

धारा सिंह ने बिजनौर में ईवीएम की फर्जी खबर फैलाई- चुनाव आयोग (बाएं तरफ वाली फोटो को कुछ लोग ऐसा ही मामला बताते हुए शेयर कर रहे हैं, लेकिन ये पुरानी तस्वीर है और न जाने कहां की है, दाएं धारा सिंह की तस्वीर वीडियो ग्रैब)
गुरुवार यानी 11 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग हुई. वोटिंग 20 ज़िलों की 91 सीटों पर हुई. इन 91 सीटों में यूपी की 8 सीटें थीं. सहारनपुर, कैराना, मुज़फ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, गाज़ियाबाद और नोएडा. इन सभी जगहों पर वोटिंग तो ठीक-ठाक से हो गई लेकिन बिजनौर की एक खबर ने कुछ देर के लिए लोगों को परेशान कर दिया. खबर आई बिजनौर से, बीएसपी के एक पोलिंग एजेंट धारा सिंह ने मीडिया में आकर बयान दिया. आरोप लगाए कि बटन कोई भी दबाओ, वोट बीजेपी को जा रहा है. धारा सिंह ने कहा कि 6 लोगों ने वोट बीएसपी को दिया लेकिन वोट बीजेपी को चला गया.
धारा सिंह के बयान देने के बाद मामले की जांच हुई. जांच में धारा सिंह के दावे गलत पाए गए. फिर धारा सिंह के खिलाफ आईपीसी और जनप्रतिनिधित्व कानून की कई धाराओं में केस दर्ज किया गया. चुनाव आयोग के मुताबिक धारा सिंह ने मीडिया में बयान देने के बाद गड़बड़ी की फर्जी खबर कई जगहों पर फैलाई. लोगों के बीच ये मेसेज गया कि ईवीएम मशीन में गड़बड़ी है. वोट किसी को भी देने पर वोट बीजेपी को ही जा रहा है. इस मामले की जब जांच की गई तब ऐसा कुछ भी नहीं मिला. जिसके बाद जिला मैजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय के निर्देश पर केस दर्ज कर लिया गया. धारा सिंह के मुताबिक ये मामला बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के कसोली मतदान केंद्र पर सामने आया. कसोली मतदान केंद्र मीरापुर विधानसभा में पड़ता है, जो कि मुज़फ्फरनगर ज़िले में है. जिसके बाद धारा के खिलाफ केस भी मुज़फ्फरनगर के भोपा पुलिस थाने में दर्ज किया गया. इस मामले पर बीएसपी के मुज़फ्फरनगर के ज़िला अध्यक्ष सत्यपाल कटारिया ने कहा,
Advertisement









