The Lallantop

बहू की मौत के केस में सांसद, पत्नी और बेटा गिरफ्तार

घर के बाथरूम में मिली लाश, ससुराल वाले सुसाइड और मायके वाले दहेजके लिए किया गया मर्डर बता रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
Photo- Facebook
बहुजन समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं नरेंद्र कश्यप. बहू की दहेज़ हत्या के मामले में गिरफ्तार हो गए हैं. उनका बेटा पहले ही गिरफ्तार हो चुका था. सांसद की पत्नी को भी गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल सांसद और उनकी पत्नी अस्पताल में एडमिट हैं. तबियत खराब होने की बात कहकर. पुलिस वालों ने डॉक्टर से उन दोनों को डिस्चार्ज कहा है, ताकि उन्हें गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ले जाया जा सके.

क्या है मामला?

बुधवार को साढ़े ग्यारह बजे की बात है. गाजियाबाद के संजय नगर सेक्टर-23 के उनके घर के बाथरूम में उनकी बहू की लाश मिली. लाश बाथरूम के दरवाजे के बोल्ट खोलकर निकाली गई थी. बहू का नाम हिमांशी था, हिमांशी के हाथ में रिवॉल्वर थी और सिर में गोली लगी थी. रिवॉल्वर लाइसेंसी है, जो उसके पति सागर के नाम पर थी.

हिमांशी के मायके वालों के आरोप

नरेंद्र कश्यप का कहना है ये आत्महत्या थी जबकि हिमांशी के मायके वालों का कहना है कि ये दहेज के लिए किया गया मर्डर है. पुलिस ने हिमांशी के मायके वालों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है. सांसद और उनके बेटे सागर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है. आईपीसी की धारा 304 बी और 398 A लगी है. नरेंद्र कश्यप की बीवी देवेंद्री, दो बेटों सागर और सिद्धार्थ के साथ उनकी दो बहनों सरिता और शोभा का नाम भी इस केस में आया है. https://twitter.com/ANINewsUP/status/717929803811131392

दहेज में मांगते थे फॉर्च्यूनर 

हिमांशी के पापा हीरा लाल कश्यप भी उत्तर प्रदेश सरकार मे मंत्री रह चुके हैं. वो बदायूं के हैं और बहुजन समाज पार्टी में थे. 2013 में हिमांशी और सागर की शादी हुई थी. एक बेटा भी है. 18 महीने का. हिमांशी के घर वालों का कहना है. सागर के घर वाले दहेज में फॉर्च्यूनर गाड़ी मांगा करते थे. हिमांशी के पापा ने ये बयान दिया कि उनकी बिटिया को दहेज़ के लिए परेशान किया जाता था. पिछले छह महीने से बार-बार गाड़ी मांगी जा रही है.  मैनें उन्हें गहने दिए थे लेकिन उसकी सास उसे परेशान करती थी और उसे पीटा जाता था. हिमांशी के घर वालों का ये कहना भी है कि कश्यप के घर वालों ने उन्हें इस बात की खबर तक नहीं दी थी, उन्हें सारी बात मौत की खबर भी अस्पताल से मिली थी. पुलिस फिलहाल इस एंगल से जांच-पड़ताल कर रही है कि घर में छह जने थे. हिमांशी ने खुद को अगर कनपटी पर गोली मार ली तो किसी को आवाज क्यों नहों सुनाई दी? साथ ही इस तरफ भी ध्यान दिया जा रहा है कि बाथरूम के दरवाजे के बोल्ट किस कंडीशन में खोले गए थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement