The Lallantop

9 साल की लड़की से बड़े कार्यक्रम में रचाई 'फर्जी शादी', फिर खुला बच्चों के यौन शोषण करने वाले जैकी का राज

Convicted Paedophile Staged Fake Wedding: पश्चिमी लंदन के रहने वाले जैकी झाज को 2016 में 15 साल की दो लड़कियों के साथ ‘यौन एक्टिविटी’ के लिए जेल भेजा गया था. उसका नाम यौन अपराधियों के रजिस्टर में है.

Advertisement
post-main-image
39 साल के जैकी झाज ने ग़लत पहचान का इस्तेमाल करके ये 'शादी' रचाई थी. (फ़ोटो- सोशल मीडिया)

फ़्रांस की पुलिस ने 39 साल के जैकी झाज को गिरफ़्तार कर लिया है. जैकी ने 9 साल की लड़की के साथ डिज्नीलैंड पेरिस में भव्य, लेकिन 'फ़र्ज़ी शादी' रचाई हुई थी. इसके लिए उसने अपनी पहचान छुपाई थी. क्योंकि वो एक पीडोफाइल (यानी बच्चों के यौन शोषण का दोषी) था. जैकी झाज ब्रिटेन का नागरिक है, जो वहां की पुलिस के पास से फरार चल रहा था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
जैकी झाज कौन है?

पश्चिमी लंदन के रहने वाले जैकी झाज को 2016 में 15 साल की दो लड़कियों के साथ ‘यौन एक्टिविटी’ के लिए जेल भेजा गया था. उसका नाम यौन अपराधियों के रजिस्टर में है. बाद में उसे ज़मानत पर रिहा किया गया और कोर्ट में पेश होते रहने का आदेश जारी किया.

न्यूयॉर्क टाइम्स की ख़बर के मुताबिक़, लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि वो अदालती आदेशों का उल्लंघन करने के कारण ब्रिटेन में वॉन्टेड था. अपनी रिहाई के बाद से उसने बच्चों को शामिल करते हुए कई बड़े कार्यक्रम आयोजित किए थे.

Advertisement
कैसे करता था काम?

बीबीसी के मुताबिक़, जैकी झाज ने फ़र्ज़ी लातवियाई ID का इस्तेमाल करके डिज्नीलैंड पेरिस में बुकिंग की थी. इसके लिए उसने फ़र्ज़ी डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल किया. दुल्हन की भूमिका निभाने के लिए उसने एक यूक्रेन की चाइल्ड एक्टर को हायर किया हुआ था.

फ्रांसीसी अधिकारियों का कहना है कि उस लड़की को उसके पास से छुड़ा लिया गया है, उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है. जैकी झाज ने कई अन्य कलाकारों को भी हायर किया था. जिनमें से एक को कथित तौर पर 10,000 पाउंड (लगभग 11.50 लाख रुपये) का भुगतान किया गया था.

जैकी झाज अक्सर अपनी पहचान छिपाने के लिए मेकअप समेत अलग-अलग तरीक़ों का इस्तेमाल करता था.

Advertisement

ये भी पढ़ें- जस्टिस हेमा कमेटी से जुड़े यौन शोषण के सभी मामले वापस लिए गए

आगे क्या?

जैकी झाज फिलहाल फ्रांस में हिरासत में रखा गया है. डिज्नीलैंड पेरिस ने इस पूरे विवाद पर कोई कॉमेंट नहीं किया है. लंदन मेट्रोपॉलिटन पुलिस का कहना है कि जैकी झाज ब्रिटेन में नियमों का उल्लंघन करने के लिए वॉन्टेड है. धोखाधड़ी के कई आरोपों में उसकी जांच चल रही है.

वीडियो: शादी में घराती-बराती के बीच झगड़ा, दूल्हे की हुई मौत

Advertisement