The Lallantop

72 घंटे बाद करगिल में मिला सेना के जवान का शव

हिमस्खलन में फंसने से तीन दिन पहले जवान विजय कुमार हुए थे लापता. 12 फुट बर्फ के नीचे दबा मिला शव.

Advertisement
post-main-image
Symbolic image
आप, हम इंडो-पाक क्रिकेट 'युद्ध' देखते रहे. वो सरहद पर इंडो-पाक युद्ध न हो जाए, इसलिए तैनात रहे. फिर बर्फीला तूफान आया और सेना का एक जवान बर्फ में दबकर अपनी जान गंवा दी. कहते हैं कि क्रिकेट दोनों देशों के बीच रिश्तों को सुधारेगा. मालूम नहीं, कब?
दुखद है कि हमारे एक और जवान को बर्फीला तूफान लील गया. करगिल में तीन दिन पहले हिमस्खलन हुआ था. सेना के दो जवान फंस गए थे. एक को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तभी बचा लिया गया था. लेकिन एक जवान विजय कुमार तीन दिनों से लापता थे. रविवार को सेना के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान विजय का शव 12 फुट बर्फ के नीचे दबा मिला. https://twitter.com/PTI_News/status/711511646254968837 विजय कुमार का शव जहां दबा मिला, वो ऊंचाई है 17500 फुट की. आर्मी पोस्ट है अपनी उधर. विजय कुमार के पार्थिव शरीर को पैतृक गांव ले जाया जाएगा. बता दें कि अगले 48 घंटों तक भयंकर बर्फीले तूफान की आशंका है.

Advertisement
Advertisement