The Lallantop

कल्चर मिनिस्टर महेश शर्मा का बॉडीगार्ड तो गुंडई पर उतर आया!

बॉडीगार्ड ने दो-तीन लोगों को थप्पड़ मार दिए.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
केंद्रीय कैबिनेट मिनिस्टर हैं महेश शर्मा. कल्चर माने संस्कृति के मंत्री. अपने लाव-लश्कर के साथ गाज़ियाबाद के आशियाना ग्रीन सोसाइटी पहुंचे थे. एक घर के सामने जब गाड़ी रुकी. उस घर के सामने खड़े गार्ड ने पूछा होगा कि कहां जाना है. किससे मिलना है. इस बात पर मिनिस्टर साहब का बॉडीगार्ड इतना ज्यादा चिढ़ गया कि उसने गार्ड को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए. दे दनादन. एक के बाद एक. वो गार्ड जब भाग कर घर के अन्दर चला गया. मिनिस्टर साहब का बॉडीगार्ड वहां खड़े दूसरे गार्ड्स को मारने लगा. https://www.youtube.com/watch?v=Wl0ARoy_Mgo&feature=youtu.be मिनिस्टर साहब ने अपनी सफाई दी है. कहा कि वो उनकी बहन का घर है. पहले भी वो उस घर में जा चुके हैं. पूरा मामला क्या था, ये उनको नहीं पता. फिर भी उन्होंने अपने बॉडीगार्ड को निकाल दिया है. उनका कहना है कि एक छोटी सी बात को जबरन पॉलिटिक्स का रंग दिया जा रहा है. पुलिस अब पूरे मैटर की जांच कर रही है.

Advertisement
Advertisement