The Lallantop

कौन है बॉबी कटारिया, जो खुद को गुड़गांव का रॉबिनहुड मानता है

इन दिनों पुलिस रिमांड में है.

Advertisement
post-main-image
पुलिस की पोलखोल के बहाने पब्लिसिटी स्टंट है मकसद?


गुड़गांव में एक जगह है बसई. ये गुडगांव, जिसे गुरुग्राम कहते हैं, का देहात इलाका है. बस कहने को ही देहात है. रईस लोग बसते हैं. गुड़गांव के विस्तार के लिए खूब जमीनें बेची हैं यहां के लोगों ने. मगर इसी बीच यहां इस गांव से एक बंदे के बड़े चर्चे हैं. नाम है बॉबी कटारिया. 30 साल का बॉडी बिल्डर है. फेसबुक और यू-ट्यूब पर पुलिस को गाली देने और लोगों की तथाकथित हेल्प करता है. 24 सितंबर से गुड़गांव पुलिस ने धर लिया है और अब न्यायिक हिरासत में है. सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो हैं जिसमें पुलिस की पोल खोलने का दावा करता है.
सोशल मीडिया का एंग्री यंगमैन
अगस्त 2017 से खुद को लोगों का हितैशी बताने वाले बॉबी ने दबंग स्टाइल में गुड़गांव पुलिस की नाक में दम करना शुरू किया. कभी किसी पुलिस चौकी में जाकर शराब पीते पुलिस वालों की वीडियो बनाता, तो कभी रोड एक्सिडेंट में घायल बंदे को उठाकर अपनी गाड़ी में हॉस्पिटल पहुंचाता. कभी गुड़गांव के ही अरावली स्कूल की बस से घायल बच्ची के लिए खड़ा होता तो कभी स्कूल वालों को धमकाता. कभी गुड़गांव में रात को चल रहे वेश्यावृत्ति के कारोबार पर पुलिस वालों को गरियाता.

देखने पर लगता है कि सही काम करता है. मगर इन सब कामों में एक बात कॉमन है. अपनी हर तथाकथित समाजसेवा की वीडियो बनाता है. फेसबुक लाइव करता है. अपने नाम पर कई पेज बना रखे हैं. इससे भी खास बात ये कि खुद को लॉ ग्रेजुएट बताने वाला ये बंदा किसी कानून व्यवस्था में भरोसा नहीं जताता दिखता है. खूब गाली-गलौज करता है. पुलिस वालों को खुले में चैलेंज करता है कि बस में हो तो बिगाड़ लो क्या बिगाड़ोगे. एक वीडियो में तो रोता भी दिखेगा.

भविष्य का दबंग नेता!
खुद को कैनेडा की किसी फिटनेस कंपनी में जनरल सेक्रट्री बताता है. साथ ही खुद को युवा शक्ति फाउंडेशन नाम के एनजीओ का संस्थापक भी कहता है. सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए हर कोशिश करता है. अपनी एक टीम बना ली है जो गुड़गांव में बैठ कर इसके वीडियोज को वायरल करने के लिए वीडियो और मैसेज सर्कुलेट करती है. कभी फरीदाबाद में अपने समर्थकों के साथ फेसबुक लाइव करता है तो कभी खुद को गुड़गांव में जाट समाज का हीरो बताने की कोशिश करता दिखता है. अपने एक वीडियो में गुर्जरों के बारे में एक बयान दिया तो फिर माफी मांगता भी दिखा. साल 2003-05 तक दिल्ली के युसुफ सराय में एमबीडीएवी स्कूल में 11वीं और 12वीं में पढ़ने वाला बॉबी पास के चिराग दिल्ली में रहता था.

सोशल मीडिया के इस दौर में भक्त तो बन ही जाते हैं. तो बॉबी कटारिया ने भी अपने भक्त बना लिए हैं. कोई उसे शहीद भगत सिंह के बराबर बताता है तो कोई बॉबी कटारिया को महान बताते हुए खुद को उसका फैन बताता है. बस वही वीडियो दिखेंगे जिसमें 'बॉबी भाई' को भगवान बताने वाली जनता है और एकदम हीरो माफिक ये बंदा सबके दुख-दर्द सुनकर अपने बाजुओं के दम पर सब कुछ ठीक कर देगा. बॉबी कटारिया की हर कोशिश सोशल मीडिया से पब्लिसिटी पाने की लगती है.
दिल्ली पुलिस के इस सब-इंस्पेक्टर ने भी एक वीडियो डाला था-

पुलिस ने धर लिया है
पुलिस को लाइव वीडियो में गाली गलौज करने और उन्हें भ्रष्ट बताने वाले बॉबी कटारिया को 24 दिसंबर 2017 को गुड़गांव पुलिस ने धर लिया. चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद अब फरीदाबाद पुलिस ने दो दिन का रिमांड कोर्ट से लिया है. इसके बाद दिल्ली और गाजियाबाद में दर्ज मामलों में भी यहां की पुलिस इसके अपनी कस्टडी में लेने की मांग कर चुकी है. गुड़गांव पुलिस ने बॉबी कटारिया पर IPC सेक्शन 354 (महिला से छेड़छाड़), 285 (अग्नि या ज्वलनशील पदार्थ के सम्बन्ध में उपेक्षापूर्ण आचरण) और 506 (धमकाना) के तहत केस दर्ज किया है. वहीं फरीदाबाद में धारा 386 (जबरन बसूली) के तहत मुकदमा दर्ज किया है.
Untitled design
फरीदाबाद कोर्ट में पेशी के दौरान बॉबी कटारिया.

फरीदाबाद कोर्ट में पेशी के वक्त चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद आए बॉबी कटारिया के कई फोटो शेयर हुए. बाहर खड़े समर्थकों ने वीडियो में बताया कि 7 दिनों में इस बॉडी बिल्डर का 10 किलो वजन घट गया है. उसे बुरी तरह पीटा गया है और वो ठीक से चल भी नहीं पा रहा है.



Also Read:

सावधान इंडिया देखकर जुर्म का खात्मा करने निकला गुड़गांव का 'हीरो' बॉबी कटारिया!

Advertisement

इस लव स्टोरी से पता चलता है कि बिहारियों से बेहतर प्रेम कोई नहीं कर सकता

कुमार विश्वास और केजरीवाल के बीच हुई लड़ाई की असल वजह

Advertisement

Advertisement
Advertisement