The Lallantop

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में क्या-क्या हुआ?

आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई.

Advertisement
post-main-image
दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के दौरान पीएम मोदी और जेपी नड्डा-फोटो-PTI
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार, 7 नवंबर को दिल्ली के NDMC कन्वेंशन सेंटर में हुई. इस बैठक में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के अलावा आर्टिकल 370 और बंगाल में राजनीतिक हिंसा जैसे मुद्दों पर भी बात हुई. मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं है, यही उसे दूसरी पार्टियों से अलग बनाता है. पार्टी का आधार सेवा, संकल्प और समर्पण पर टिका है. उन्होंने कहा कि ज्ञान सिर्फ किताबों से नहीं मिलता, लोगों के बीच काम करने से तजुर्बा आता है.
पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए टोन सेट करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के संगठन को और मजबूत करने का लक्ष्य रखा. और कहा कि पार्टी का सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है.
बंगाल में हुई हिंसा पर नड्डा ने कहा,
"9 करोड़ की आबादी वाले राज्य में विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा के 53 कार्यकर्ताओं को मार दिया गया. 1 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए.  चुनाव आयोग, मानवाधिकार आयोग, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने भी इस राजनीतिक हिंसा पर टिप्पणी की. केंद्र ने लोगों के लिए जो वैक्सीन भेजी, उसे पार्टी सत्ताधारी पार्टी के समर्थकों को ही लगाया जा रहा है. बंगाल सरकार इंसानियत भूल गई है."  
अपने इस भाषण में नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं  से अगले चुनावों में जी लगाकर लड़ने, लोकतंत्र और संविधान को बचाने को कहा है. वहीं कोरोना वैक्सनैशन और कोविड महामारी के दौरान चलायी गई योजनाओं का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देते हुए  नड्डा ने कहा,
"देश में 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन का टीका लगाना अपने आप में एक उपलब्धि है जो की पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरा हो सका. महामारी के दौरान केंद्र सरकार ने 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त में आनाज मुहैया करवाया. दुनिया में ये सबसे बड़ी खाद्य योजना है, जिसे हमने सफलता से पूरा किया. जहां विपक्ष ने वैक्सीन पर सवाल उठाए और लोगों को बहकने की कोशिश की, वहीं हमने देश में 100 करोड़ लोगों को वैक्सीन का टीका लगा दिया है."  
इस भाषण में नड्डा ने तालिबान का जिक्र करते हुए कहा कि ये पीएम मोदी की दूर की सोच ही है कि हमने पहले ही सीएए लागू कर दिया. इस से शरणार्थियों को मदद मिलेगी.
हाइब्रिड मोड में चली 'बैठक' भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हर तीन महीने में आयोजित की जाती है. लेकिन covid-19 के चलते 2019 के बाद अब ये बैठक हुई है. इस बार कोरोना का ध्यान रखते हुए बैठक को हाइब्रिड मोड में आयोजित किया गया है. जे पी नड्डा ने पार्टी अध्यक्ष के तौर पर इस बैठक में पहली बार हिस्सा लिया है.
बैठक भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पार्टी ने पीएम मोदी को 100 वैक्सनैशन का लक्ष्य पूरा करने पर सम्मानित किया (साभार: जे पी नड्डा, ट्विटर)

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बैठक में 342 लोगों ने हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव राज्यों और कमजोर संगठनात्मक ढांचे वाले इलाकों में विस्तार के लिए तीन लक्ष्य तय किए हैं. पार्टी 25 दिसंबर तक देशभर के सभी 104,000 पोलिंग स्टेशन पर बूथ कमिटी का गठन करने का लक्ष्य बना चुकी है. 6 अप्रैल 2022 तक सभी राज्यों में पन्ना प्रमुख नियुक्त कर दिए जाएंगे और मई 2022 तक देश के सभी पोलिंग बूथों पर पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के प्रसारण सुनिश्चित किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ये लक्ष्य तय किए गए हैं. उन्होंने कहा कि गुजरात में पार्टी ने एक प्रयोग किया, जहां बूथ कमिटी के अलावा पेज कमिटी का भी गठन किया गया. 25 दिसंबर तक सभी बूथ कमिटी तैयार हो जाएगी, अब तक 85 फीसदी का गठन हो चुका है. अब हमारा लक्ष्य सभी पोलिंग स्टेशन पर पन्ना प्रमुख नियुक्त करने का है.

Advertisement
Advertisement