इसरो के नए लॉन्च-पैड के विज्ञापन पर 'चीनी झंडा' लगाने को लेकर बीजेपी (BJP) और डीएमके (DMK) के बीच जुबानी जंग जारी है. इस जंग में नया अध्याय जोड़ा है बीजेपी ने. दरअसल 1 मार्च को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (Tamil nadu CM MK Stalin) का जन्मदिन है. इस मौक़े पर बीजेपी तमिलनाडु ने भी स्टालिन को बर्थडे विश किया है. लेकिन कैसे? बीजेपी ने स्टालिन को बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. इस पोस्ट में बीजेपी ने स्टालिन को चीनी भाषा में बधाई दी है. उन्होंने लिखा,
स्टालिन को बर्थडे विश करने के बहाने बीजेपी वाले चीन तक जा पहुंचे
BJP ने सोशल मीडिया पर Tamilnadu के मुख्यमंत्री MK Stalin को अनोखे अंदाज में बर्थडे विश किया है.

"तमिलनाडु बीजेपी की तरफ़ से माननीय मुख्यमंत्री थिरु एमके स्टालिन को उनकी ‘पसंदीदा भाषा’ में जन्मदिन की शुभकामनाएं. उनकी उम्र लंबी और जीवन स्वस्थ हो."
शुभकामना वाले पोस्ट में चीनी भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक और पोस्ट में बीजेपी ने लिखा कि जो लोग भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, वो लोग इसका उपयोग करें. इससे पहले प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने स्टालिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
इसके अलावा तमिलनाडु बीजेपी ने डेटिंग एप का सहारा लेते हुए भी स्टालिन को घेरा है. उन्होंने चीन को स्टालिन सरकार का मैच बताते हुए लिखा,
क्या है पूरा विवाद?दरअसल, अगस्त 2023 में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने संसद में जानकारी दी थी कि सरकार तमिलनाडु के कुलसेकरपट्टिनम में एक नए स्पेस-पोर्ट की स्थापना को मंज़ूरी दी है. मक़सद बताया कि यहां से ISRO के छोटे सैटलाइट्स (SSLV) लॉन्च किए जाएंगे. इसी स्पेस-पोर्ट का विज्ञापन तमिलनाडु के लोकल अख़बारों में छपा. कहा गया कि राज्य की मत्स्य पालन मंत्री अनीता राधाकृष्णन ने इस विज्ञापन पर मुहर लगाई थी. इसमें प्रधानमंत्री मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री स्टालिन की फोटो थी. लेकिन इसमें जो रॉकेट बना था, उसमें झंडा चीन का लगा था. फिर क्या था, इस पर तमिलनाडु की विपक्षी दल भाजपा ने इसपर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री स्टालिन को ख़ूब घेरा.

ये भी पढ़ें - 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' और परिसीमन को लेकर तमिलनाडु सरकार और केंद्र के बीच खींचातानी क्यों?
खुद प्रधानमंत्री मोदी ने इसको लेकर डीएमके पर निशाना साधा. तिरुनेलवेली में एक रैली में प्रधानमंत्री ने कहा,
तिरुनेलवेली में एक रैली में प्रधानमंत्री ने कहा,
“कौन नहीं जानता कि ये लोग हमारी योजनाओं पर अपना स्टीकर लगाते हैं. अब तो हद ही हो गई. तमिलनाडु में इसरो लॉन्च-पैड का श्रेय लेने के लिए इन्होंने चीन का स्टीकर चिपका दिया है. आपके टैक्स से हो रही प्रगति ये लोग देख नहीं पाते. विज्ञापन में भारत के अंतरिक्ष की तस्वीर तक शामिल नहीं करते.”
बवाल तब और बढ़ गया, जब इसे चूक बताने की बजाय वरिष्ठ डीएमके नेता के कनिमोझी ने विज्ञापन को डिफ़ेंड कर दिया. उन्होंने कहा कि किसी ने भी चीन को दुश्मन देश घोषित नहीं किया है. यहां तक कि प्रधानमंत्री भी चीनी प्रीमियर का स्वागत करते हैं. साथ में ये भी तर्क दिया कि कई केंद्र सरकार के विज्ञापनों में भी राष्ट्रीय ध्वज मौजूद नहीं था.













