The Lallantop

क्या था इस वायरल वीडियो में, जिसे फेसबुक ने 'अश्लील' कहकर डिलीट कर दिया?

बच्चे को जन्म देती मां आपको अश्लील लगती है?

Advertisement
post-main-image
फेसबुक ने मोनेट के बनाए गए बर्थ वीडियो को फेसबुक से उतार कर उन्हें 7 दिनों के लिए ब्लॉक कर दिया.
मोनेट निकोल मौट्री एक 'बर्थ फोटोग्राफर' हैं. यानी माओं की इजाज़त से उनके बच्चे पैदा करने के पल को कैमरे में कैद करती हैं. इंडिया में हमें ये अजीब सी बात लग सकती है. मगर मां बनना किसी भी औरत के जीवन के सबसे बड़े पलों में से एक होता है और हम सभी अपने सबसे बड़े पलों को तस्वीरों में कैद करना चाहते हैं. मगर फेसबुक को इस बात से तकलीफ है.
फेसबुक पर लाखों फेक प्रोफाइल चल रही हैं. जाने कितना सारा कॉन्टेंट है जो लगभग पॉर्न है मगर धड़ल्ले से चल रहा है. वहीं फेसबुक ने मोनेट के बनाए गए बर्थ वीडियो को फेसबुक से उतार कर उन्हें 7 दिनों के लिए ब्लॉक कर दिया. इसके लिए फेसबुक ने कोई सफाई भी पेश नहीं की.
वीडियो लगभग 6 महीने पहले अपलोड हुआ था और उसे 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे. मगर बीते हफ्ते उसे फेसबुक ने न्यूडिटी के लिए हटा दिया. ये बता दें कि फेसबुक की न्यूडिटी पॉलिसी के मुताबिक़ गुप्तांगों, पूरी तरह दिख रहे कूल्हे और औरतों के निपल्स की तस्वीर नहीं दिखा सकते. क्या आपको इस वीडियो में ऐसा कुछ दिख रहा है? Birth Becomes Her Mother's Day 2017 from Monet Nicole on Vimeo. हालांकि बीती रात फेसबुक ने मोनेट का अकाउंट अनब्लॉक कर दिया. मगर इसके लिए मोनेट दिन रात शिकायत करती रहीं. पढ़िए उन्होंने ने अपने ब्लॉग पर क्या लिखा:
'फेसबुक, हम सभी महज यूजरनेम और पासवर्ड नहीं हैं. हम जीते-जागते, सांस लेते इंसान हैं, हमारे पास शरीर हैं. और हम सभी को किसी न किसी औरत ने जन्म दिया है. फेसबुक, किसी बच्चे का जन्म लेना आपके कम्युनिटी स्टैंडर्ड्स के खिलाफ नहीं होना चाहिए. जन्म लेते हुए बच्चे की तस्वीरें हमारे जीवन के अंधकार को ख़त्म करती हैं. इसके अलावा वो दुनिया के लोगों को इसकी खूबसूरती के बारे में बताती हैं. ये तस्वीरें बच्चे पैदा करने के प्रोसेस को समझाती हैं.'
और हां, अगर हमें एक नन्हे जीवन को दुनिया में लाती मां अश्लील लगती है तो शायद हम दिमागी गरीबी के शिकार हैं.
  ये भी पढ़ें: मदर्स डे: वेश्या मांएं जो पेट भरने के लिए अपनी डिलीवरी के दिन तक ग्राहक लेती हैं कार में बच्चे की डिलीवरी का रौंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

Advertisement
Advertisement