The Lallantop

बिलावल भुट्टो शिवलिंग को जल चढ़ा रहे हैं

मंत्रोच्चारण के साथ बिलावल भुट्टो ने मनाई दीवाली.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बिलावल भुट्टो अक्सर किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रॉल होते रहते हैं. वह बेनजीर भुट्टो और आसिफ अली जरदारी के बेटे हैं. आसिफ अली जरदारी को उनके क्रिटिक्स 'मिस्टर टेन पर्सेंट' कह कर नवाजते थे, और बिलावाल भुट्टो के क्रिटिक्स बिलावल को ‘मिस्टर टेन पर्सेंट का मिस्टर फाइव पर्सेंट’ कहते हैं. वह पाकिस्तान के मेन अपोजिशन पार्टी 'पाकिस्तान पीपल्स पार्टी' के युवराज हैं. पाकिस्तान में उनकी तुलना राहुल गांधी से भी की जाती रही है. इन दिनों सोशल मीडिया में बिलावल भुट्टो का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बिलावल भुट्टो शिव लिंग पर जल चढ़ा रहे हैं. और बम-बम भोले का जयकारा लगा रहे हैं. खुद ही देख लीजिए इस वीडियो को: https://youtu.be/WeiqHDey6F4 हुआ ये था कि बिलावल दीवाली के अवसर पर कराची के क्लिफ्टन एरिया में मौजूद शिव मंदिर गए हुए थे. जहां उनका प्लान दीवाली के त्यौहार को हिन्दू माइनॉरिटी के साथ सेलिब्रेट करने का था. वहां पहुंचकर उन्होंने पूरे वैदिक विधि-विधान से पूजा-पाठ किया. मंदिर का पंडा संस्कृत मंत्रोच्चारण कर रहा था. बिलावन पूरे शिद्दत के साथ मंत्र को सुन रहे थे. उसके बाद बिलावल ने शिव जी की आरती उतारी. आरती वाली थाली को पांच बार घुमाया भी. साथ ही पंडित के साथ “संसार सारम भुजगेन्द्र हारम” वाली आरती भी गा रहे थे. और शिवलिंग पर जल भी चढ़ाया. फिर आखिर में जोर का जयकारा लगाया.
उन्होंने वहां के लोगों को बताया कि, “हमने पहले ही सोचा था कि पाकिस्तान की तारीख में, दुनिया की सबसे बड़ी दीवाली हम मनाएंगे. और मैं चाहता था कि ये करता सिंध में, बड़ा प्रोग्राम रखता. और इस दिन को सब साथ में मनाते तो ये बड़ा अच्छा पैगाम होता. इसीलिए मनाया है.”
इस मौके पर बिलावल के साथ सिंध के चीफ मिनिस्टर, शेरी रहमान और उनकी पार्टी के बड़े सियासतदान मौजूद थे. पाकिस्तान में लगातार माइनॉरिटी पर अटैक हो रहे हैं, ऐसे में बिलावल का उनके साथ दीवाली मनाना वहां के माइनॉरिटी के लिए अच्छा मैसेज है, जो कि इस वीडियो में काफी खुश नजर आ रहे थे.

ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है 


दुश्मन के लिए तलवार हैं हम: BSF की लेडी सोल्जर्स

शहीद के शहद से रामकिशन को बरी करो, तमाम फौजियों को भी

 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement