उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक डॉक्टर के घर में घुसकर लूटपाट की गई. आरोपी बुर्का पहनकर घर में घुसा और चाकू दिखाकर डॉक्टर को डराया-धमकाया. 25 हजार रुपए और मोबाइल लूट ले गया. आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए CCTV की DVR डिवाइस अपने साथ ले गया. लूट के बाद डॉक्टर के परिवार वालों ने नगीना पुलिस में शिकायत दर्ज की थी. शिकायत के बाद नगीना पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. और जब पहचान हुई तब पता चला लूटने वाला कोई और नहीं बल्कि पीड़ित डॉक्टर का कंपाउंडर ही निकला.
बुर्का पहन डॉक्टर के घर में घुसकर लूटा, लुटेरा वो निकला जिसके बिना क्लिनिक चलना मुश्किल!
नगीना पुलिस के मुताबिक आरोपी करीब 9 साल से डॉ. आनंद गहलोत के यहां काम कर रहा था. लूट के बाद पहचान छिपाने के लिए CCTV का DVR भी निकाल ले गया.
.webp?width=360)

इंडिया टुडे से जुड़े ऋतिक राजपूत की रिपोर्ट के मुताबिक घटना 5 अप्रैल की है. जहां डॉक्टर आनंद गहलोत के घर में बुर्का पहने आरोपी ने घुसकर लूटपाट की. शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों के पास से 2 बाइक, चाकू और 10,250 रुपये मिले है.
कंपाउंडर ही आरोपी निकलापुलिस के मुताबिक कंपाउंडर सचिन ने अपने साथी गौतम वैद्य के साथ मिलकर साजिश रची. दोनों ने मिलकर डॉक्टर से लूटपाट करी. पुलिस पूछताछ में कंपाउंडर सचिन कुमार ने बताया कि आरोपी करीब 9 साल से डॉ. आनंद गहलोत के यहां काम कर रहा है. उनका पूरा कामकाज देखता है. डॉ. की फीस से लेकर, पैसों का हिसाब-किताब तक करता था.
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि डॉक्टर के पास करीब 50-60 लाख रुपये होंगे. उसने साजिश ये सोचकर रची थी उसे लूट के बाद पैसे मिल जाएगें. साथ ही घर पर रखे गहने भी उसे मिल जाएंगे.
ये भी पढ़ें- कश्मीर में रैली बिहार पर निशाना, PM मोदी ने उधमपुर में लालू-राहुल पर ये क्या कह दिया…
इसलिए 4 अप्रैल को बुर्का पहनकर आरोपी और उसका साथी डॉक्टर के घर पहुंचा. लेकिन मकसद कामयाब नहीं हो सका. 5 अप्रैल को दोबारा डॉक्टर आनंद के घर पर पहुंचा. चाकू के बल पर उसने लूटपाट की. लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
वीडियो: मदद के बहाने, एटीएम से पैसे निकाल रहे बुजुर्ग को लूटा












