The Lallantop

"मुझे BJP की B टीम बता रहे थे, अब माफी मांगें" बिहार की उठापटक पर भड़के ओवैसी

बिहार में महागठबंधन की सरकार गिरने के बाद Asaduddin Owaisi की प्रतिक्रिया आई है. ओवैसी ने तेजस्वी यादव से सवाल किया है कि क्या अब आपके सीने में दर्द हो रहा है? जो खेल आपने हमारे साथ खेला था वही खेल आपके साथ हो गया. 

Advertisement
post-main-image
ओवैसी ने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार नाम के मुख्यमंत्री रहेंगे. (फाइल फोटो- इंडिया टुडे)

बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर गई है. नीतीश कुमार RJD का साथ छोड़कर BJP के साथ जुड़ गए हैं. इस पूरे घटनाक्रम पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi ) ने तंज कसा है. ओवैसी ने तेजस्वी यादव से सवाल किया है कि अब कैसा लग रहा है? क्या आपके सीने में दर्द हो रहा है? जो खेल आपने हमारे साथ खेला था वही खेल आपके साथ हो गया. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सेकुलर पॉलिटिक्स पर बोले ओवैसी

बिहार विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी के 5 विधायक जीते थे. लेकिन आरजेडी ने उनमें से 4 को तोड़कर अपनी पार्टी में शामिल कर लिया था. असदुद्दीन ओवैसी ने ये भी कहा कि ये लोग धर्मनिरपेक्षता के नाम पर अल्पसंख्यकों का वोट लेते हैं और फिर जाकर बीजेपी के साथ मिल जाते हैं. ये बिहार के लोगों के साथ धोखा है. ओवैसी ने कहा कि उम्मीद है कि ये सब देखकर बिहार ही नहीं देश के मुसलमान, धर्मनिरपेक्ष हिन्दू, OBC, दलित वर्ग अब सोच समझकर उस पार्टी को वोट करेंगे जिसकी राजनीतिक विचारधारा उनकी सोच से मिलती जुलती है.

Advertisement
बिहार में RSS और पीएम मोदी की सरकार

ओवैसी ने कहा, जब सीमांचल की जनता ने AIMIM के पांच विधायकों को जिताया था तो स्पीकर के चुनाव में हमने महाठबंधन का समर्थन किया था. लेकिन तेजस्वी यादव को लगता है कि बिहार की जनता एक तरफ और उनके परिवार से कोई मुख्यमंत्री बन जाए. नीतीश कुमार को लगता है कि मैं जब तक जिंदा रहूं मुख्यमंत्री बना रहूं.  वहीं बीजेपी को लगता है कि हर चीज हमको मिल जाए, चाहे किसी भी तरीके से हो जाए. बिहार में विकास रुक चुका है. अफसरशाही बढ़ चुकी है. हम तो शुरू से सीमांचल की लड़ाई लड़ते आए हैं और लड़ते रहेंगे. 

ओवैसी ने कहा मैंने पहले बोल दिया था कि नीतीश दोबारा BJP से हाथ मिलाएंगे. लेकिन तब किसी ने मुझ पर विश्वास नहीं किया था. उन्होंने दावा किया है कि नीतीश कुमार सिर्फ नाम के सीएम रहेंगे. सरकार RSS और पीएम मोदी की चलेगी. 

नीतीश, तेजस्वी, पीएम माफी मांगें

ओवैसी ने नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव और पीएम मोदी पर भी एक साथ निशाना साधते हुए कहा कि तीनों को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए. इसमें सबसे बड़ा रोल है नीतीश का. उन्होंने हर चीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन पर कोई भरोसा नहीं है. कल तक वो मुझे BJP की B टीम कह कर बुलाते थे. क्या उन्हें अब उसी जगह पर जाने में शर्म नहीं आती है?

Advertisement

वीडियो: अखिलेश यादव इंटरव्यू में नीतीश के एनडीए में जाने पर गंभीर बातें बोल गए

Advertisement