The Lallantop

'रामायण' का सबसे ज़रूरी और भव्य जटायु-रावण युद्ध सीक्वेंस लीक कैसे हो गया?

मेकर्स फिल्म के ट्रेलर से लीक हुए इस सीन को जल्द से जल्द हटवाने की कवायद में लगे.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' में जटायु के रोल को अनुपम खेर ने आवाज़ दी है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मार्वल ने अपनी सबसे महंगी फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का ट्रेलर जारी किया है, जिसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर डॉक्टर डूम के किरदार में वापसी कर रहे हैं, यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होगी।
  • 18 जुलाई को दिल्ली में 'रामायण' के प्रथम संकल्प इवेंट में रिकॉर्डिंग पर पाबंदी के बावजूद फिल्म का एक 1.28 मिनट का ट्रेलर इंटरनेट पर लीक हुआ, जिसमें जटायु और रावण के युद्ध का सीक्वेंस दिखाया गया है।
  • शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' के आखिरी शेड्यूल के लिए इसकी टीम यूएस या साउथ अमेरिका के स्थल की लोकेशन स्काउटिंग कर रही है, और अगस्त में इस शेड्यूल की शूटिंग शुरू होगी।

Marvel की सबसे बड़ी फिल्म Avengers: Doomsday Trailer में क्या दिखा? इतनी टाइट सिक्योरिटी के बावजूद Ramayana का ज़रूर सीक्वेंस लीक कैसे? और King के आखिरी शेड्यूल के लिए कहां जाएंगे Shahrukh Khan? सिनेमा से जुड़ी ऐसी और खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# मार्वल की 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का ट्रेलर आया

मार्वल के इतिहास की सबसे महंगी और सबसे बड़ी फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का ट्रेलर आ गया है. ये फिल्म इसलिए खास हैं क्योंकि 'एवेंजर्स: एंडगेम' के बाद इस फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस एवंस और क्रिस हेम्सवर्थ की वापसी हो रही है. एवंस और हेम्सवर्थ तो अपने पुराने किरदारों में ही लौटे हैं. मगर रॉबर्ट इस फ्रैंचाइज़ के सबसे पावरफुल विलन डॉक्टर डूम के किरदार में नज़र आएंगे. जो एंड एंथन रूसो के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज़ होगी.

Advertisement

# 'दी ओडिसी' ने रचा इतिहास IMAX के रिकॉर्ड टूटे

क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने IMAX स्क्रीन्स से होने वाली कमाई का रिकॉर्ड बना दिया है. अपने पहले वीकेंड पर इस फिल्म ने दुनियाभर के IMAX स्क्रीन्स से 52 मिलियन डॉलर्स यानी 500 करोड़ कमाए हैं. जो कि एक रिकॉर्ड है. आज तक किसी भी फिल्म ने सिर्फ IMAX स्क्रीन्स से इतने पैसे नहीं कमाए. वहीं इंडिया में इस फिल्म ने मात्र 34 IMAX स्क्रीन्स से तीन दिनों 15.33 करोड़ कमा लिए हैं.

# 'किंग' के आखिरी शेड्यूल के लिए US जाएंगे शाहरुख

Advertisement

शाहरुख खान की 'किंग' के शूट का आखिरी चरण शुरू होने वाला है. मिड डे के मुताबिक, सिद्धार्थ आनंद फिल्म के फाइनल शेड्यूल के लिए यूएस या साउथ अमेरिका में से किसी एक जगह को चुनना चाहते हैं. उनकी टीम फिलहाल अमेरिका में लोकेशन की रेकी कर रही है. इसके बाद वो साउथ अमेरिका जाकर कुछ जगहों की स्काउटिंग करेंगे. फिल्म क्रू अगस्त में इस शेड्यूल की शूटिंग के लिए रवाना होगा.

# इतनी सिक्योरिटी के बावजूद 'रामायण' का ट्रेलर लीक!

18 जुलाई को दिल्ली में हुए 'रामायण' के प्रथम संकल्प इवेंट से फिल्म का ट्रेलर लीक हो गया है. इस इवेंट में सभी को रिकॉर्डिंग करने से मना किया गया था. बावजूद इसके किसी शख्स ने फिल्म के ट्रेलर का 1.28 मिनट लंबा हिस्सा रिकॉर्ड करके इंटरनेट पर लीक कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जटायु और रावण के बीच हुए युद्ध का सीक्वेंस है, जो फिल्म के सबसे भव्य एक्शन सेट पीसेज़ में से एक है. मेकर्स ने सोशल मीडिया से इन वीडियोज़ को हटवाना शुरू कर दिया है. 24 जुलाई को ये ट्रेलर ऑफिशियली रिलीज़ कर दिया जाएगा.  

# फाइनली स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ

पिछले दिनों दिलजीत दोसांझ से CJP प्रोटेस्ट के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि वो आर्टिस्ट हैं. पॉलिटिशियन नहीं. मगर अब फाइनली दिलजीत ने इस मसले पर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- 

"आज जो हुआ, वो बहुत गलत हुआ. स्टूडेंट्स के साथ ऐसा ट्रीटमेंट नहीं होना चाहिए था. मैं अथॉरिटीज़ से रिक्वेस्ट करता हूं कि वो स्टूडेंट्स की डिमांड सुनें. लोगों की आवाज़ रब की आवाज़ होती है. मुझ पर ऑलरेडी कई बार एंटी-नेशनलिस्ट का टैग लग चुका है. मुझे फिर से एंटी-नेशनल कहा जाएगा. किसान प्रोटेस्ट के बाद मुझे काफी बैकलैश और लीग प्रॉब्लम का सामना करना पड़ा, जिसके बारे में मैं बात भी नहीं कर सकता है."  

# सितंबर से एक साथ शुरू होंगे 'बिग बॉस' के 6 वर्ज़न

जियो हॉटस्टार ने ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है कि 'बिग बॉस 20' में सलमान खान होस्ट के तौर पर वापसी करेंगे. साथ ही इस रियलिटी शो फ्रैंचाइज़ के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि इसके 6 अलग-अलग वर्जन एक साथ जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर होंगे. 'बिग बॉस' का हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ा, मलयालम और बांग्ला वर्जन सितंबर 2026 से शुरू होंगे. इन्हें जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकेगा. 

वीडियो: 'रामायण' का ट्रेलर देखकर चौंके लोग, यश और साई पल्लवी ने जीता दिल

Advertisement