The Lallantop

पॉल्यूशन को पटखनी देने के लिए लालू पुत्र का प्रतापी जुगाड़

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने क्रिसमस के दिन सुझाया ये मास्टर प्लान

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दिल्ली वाले पॉल्यूशन से बचने के लिए एक ऑड ईवेन फॉर्मूले पर कार चला रहे हैं. बिहार के मंत्री ने बड़ा जोरदार जुगाड़ सुझाया है. पॉल्यूशन से बचने का. पटना में 10 सर्कुलर रोड पर रहती है पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की ज्वाइंट फैमिली. उनके बड़के बिटुवा हैं तेज प्रताप. वो बिहार सरकार के हेल्थ मिनिस्टर हैं. क्रिसमस का बड़ा दिन सेलिब्रेट करने को वो अपने घर से घोड़े पर सवार होकर चले. साथ में पुलिस डिपार्टमेंट के घोड़े भी दौड़े. 10 सर्कुलर रोड से आधा किलोमीटर दूर ऑफिसियल घर है. वहां तक गए घोड़े पर बैठ कर. मीडिया से बातचीत हुई तो बताया. बहुत सालों बाद शौक पूरा करने का मौका मिला. पहले ये रोज का काम था. ये घुड़सवारी लोगों को संदेश देने के लिए थी. घोड़ा दौड़ाओ प्रदूषण भगाओ के फॉर्मूला पर चलने के लिए.

Advertisement
Advertisement