साल का वो समय चल रहा है जब आपने सालभर क्या-क्या किया, क्या खाया, कहां गए, क्या सुना, क्या देखा, सबसे ज्यादा क्या ऑर्डर किया जैसे कई बिना पूछे सवालों के जवाब सारे ऐप्स देते दिख रहे हैं. Wrap और Rewind के नाम पर. इसलिए हम भी आपको कुछ बातों का रिविजन कराएंगे. हम पीछे क्यों रहें Keyword और Trending वाले गेम में! तो अभी हमने बीड़ा उठाया है उन मीम्स और वायरल वीडियोज़ को रिवाइंड करवाने का जिन्होंने जनवरी से लेकर दिसंबर तक आपके इंस्टा-यूट्यूब के फीड, फेसबुक वॉच की लिस्ट और ट्विटर की टाइमलाइन पर हल्ला काट दिया था. लेकिन वार्निंग ये है कि लिस्ट में इकदम मौज दिलाने वाले मीम्स तो शामिल हैं ही, पर वो वाले भी मिल सकते हैं जिन्होंने लगभग आपके कानों से खून निकाल दिया था. लगभग इसलिए कहा क्योंकि विनोद कुमार शुक्ल कहते हैं कि सबकुछ होना बचा रहेगा.
2023 में भयंकर वायरल हुए ये मीम्स, अगले 100 साल तक भी हमें हंसाते रहेंगे!
जनवरी से लेकर दिसंबर तक, कब किस मीम ने पकड़ी Trend की रफ्तार, ये रहा 2023 का सालाना रिपोर्ट कार्ड. इनमें से कितने मीम्स आपने नहीं देखे थे?


साल 2023 की जनवरी में चार साल 1 महीना 4 दिन बाद शाहरुख खान की कमबैक पिक्चर आ रही थी - Pathaan. लेकिन, उससे पहले भी कुछ आया. फिल्म का ट्रेलर और गाना, 'बेशरम रंग'. इस पर जो

इसी महीने गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स भी अनाउंस हुए थे. SS Rajamouli की फिल्म RRR के गाने Natu-Natu को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में अवार्ड मिला. बधाई देने के सिलसिले में एक न्यूज पोर्टल ने इसे आलिया भट्ट की फिल्म बता दिया और यहीं से मीम-त्योहार का शुभारंभ हो गया. लोगों ने कहा अगर ये आलिया की फिल्म है तो ‘ताल ‘ शाहिद कपूर की, ’मिशन इंपॉसिबल’ अनिल कपूर की और 'फास्ट एंड फ्यूरियस' अली फैज़ल की फ्रेंचाइजी है. कुछ ने कहा PK आमिर की नहीं, रणबीर कपूर की फिल्म है.
ये महीना शुरू हुआ बजट की घोषणा और उसके पीछे दौड़े मीम्स से. के दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की एक फोटो कई मीम्स की टेंपलेट बनी. सिगरेट महंगी और इनकम टैक्स में छूट के ऐलान पर सोशल मीडिया ने मीमबाजी की तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उन लोगों के मजे लिए जो खास इस दिन बजट एक्सपर्ट बने फिर रहे थे. Budget 2023
इसी महीने में Men will be men श्रृंखला का अघोषित सीज़न 2 आया, The Boys के म्यूजिक के रूप में. इस गाने को हर उस सिचुएशन के इस्तेमाल में लाया गया, जहां ये दिखाना हुआ कि लड़के तो लड़के रहेंगे. जैसे दोस्त की शादी में पहुंचे लड़के उसकी दुल्हन को हटाकर फोन पकड़ा रहे क्योंकि लड़कों की दोस्ती तो सबसे ऊपर है. या लड़के किसी शादी में बिना गिफ्ट लिए जाएं और उसी शादी में जहां सारे गिफ्ट रखे हों उन्हीं में से एक उठाकर दे दें तो आखिरी में 'The boys' का थीम सॉन्ग बज जाता है. बेसिकली, कुछ भी करके ‘हम तो ऐसे ही हैं’ कहने के स्थान पर Imagine Dragons के गाने का इस्तेमाल किया जा रहा था.
लेकिन 'मेन विल बी मेन' की तरह ये ट्रेंड सिर्फ लड़कों तक ही सीमित नहीं रहा. The Girls, The Engineers, The Bankers के रूप में इसके कई वर्जन्स आएं. जो 'कौम-विशेष' की खासियतों को उजागर करते दिखे.
3. मार्च में 'पुल्स आ गई पुल्स'इस महीने में 'पुल्स आ गई' वाला वायरल ऑडियो खूब धर्राटे काटता नजर आया. इसके ओरिजनल वीडियो में एक ग्रुप 'सामान-समून' कम लूटने की सलाह एक दूसरे से साझा कर ही रहा होता है तभी पुलिस की गाड़ी का सायरन बज जाता है. और वे सभी 'पुल्स आ गई पुल्स' करते हुए भागने लगते हैं. किसी की आपदा से निकला ये वीडियो सोशल मीडिया के अवसर में बदल गया. लोगों ने इस पर तरह-तरह के मीम बनाए. अनेक वर्जन निकाले.
इस महीने सिर्फ पुल्स ही नहीं यूट्यूबर रणबीर अलाहबादिया की गर्दन (पर बने मीम) भी खूब घूमती नजर आई. एक पॉडकास्ट से क्लिप

इन सबके अलावा एक कंफ्यूजन भी मार्च में खूब घूमा, 'होली कब है, कब है होली.' बहस थी कि होली 6 को है, कि 7 को. आम यूजर्स के अलावा गूगल इंडिया जैसे ब्रांड्स भी इस बारे में ट्वीट करते नजर आए.
4. अप्रैल में हो गई थी 'गद्दारी'अप्रैल आया और ट्विटर पर ब्लू-टिक वाला भेदभाव खत्म हो गया. माने कि इस महीने एलन मस्क की स्कीम 'सेलेब हो या आम आदमी, अगर ब्लू टिक चाइये तो पैसे दो' के तहत लोगों के वेरिफाइड अकाउंट से ब्लू टिक उड़ने शुरू हो गए. सोशल मीडिया यूजर्स को इतनी मौज आ गई कि उन्होंने कर्रे मीम्स की बौछार कर दी. और इसी मौसम में हॉलीवुड और बॉलीवुड की भी दूरियां मिट गई थीं. ये हुआ मुकेश अंबानी के एक इवेंट में. क्या था वो NMACC इवेंट यहां

यही नहीं अभी और सुनिए. इसी महीने 'एट टू, ब्रूट' को
मई में जैसे-जैसे तापमान बढ़ा लोगों का भी पारा चढ़ता दिखा. IPL के 16वें सीजन में कभी कोहली VS गंभीर हुआ तो कभी कोहली VS नवीन हुआ. तीनों खिलाड़ियों की झड़प हुई तो सोशल मीडिया भी आपस में भिड़ गया. कुछ लोग ‘टीम कोहली’ बन गए तो वहीं एक धड़ा लखनऊ सुपर जायंट्स के गौतम गंभीर और नवीन उल हक के साथ नजर आया.
एक तरफ ये लड़ाई चल रही थी तो वहीं दूसरी तरफ इन सबसे अंजान एक मासूम बच्ची की पार्टी खूब वायरल हो रही थी. 'मैं तो पार्टी कर रही थी, मज़े कर रही थी' वाली बालिका का वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया भी उसके साथ ही पार्टी और मजे करता नजर आया.
और इसी महीने वाली लाइन को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया. ऐसे-ऐसे वर्जन बनाए गए कि ओरिजनल राइटर देखे तो सोचे ‘क्या इसी दिन के लिए इस लाइन को पाल-पोस के लिखा था?’ 'काम ऐसा करो कि…'
6. जून की गर्मी में 'पानी पिला दीजिए' वायरलगुलाबी बुशर्ट पहने और लगभग अपना गला घोंटकर पानी मांगते इस बच्चे की आवाज आप तक ये फोटो देखकर ही पहुंच गई होगी. 'अंकल जी मुझे पानी पिला दीजिए, मेरा गला सूख रा है' कहते इस बच्चे ने हर किसी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सैलाब ला दिया था.

एक सैलाब तो प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' की वजह से भी आया. 16 जून को फिल्म रिलीज हुई और इसके 'अलौकिक' डॉयलॉग्स, किरदारों के चित्रण और ‘भव्य’ VFX को देखकर लोगों की क्रिएटिविटी उमड़ आई. फिर तो मीम की ऐसी आंधी चली कि क्या ट्विटर, क्या फेसबुक और क्या इंस्टाग्राम सब धुआं-धुआं हो गया.
इसके अलावा, ‘ये बुड्ढा मेरे बीच में बहुत बोलता’ और 'जल्दी वहां से हटो' जैसे आक्रामक और क्रांतिकारी ऑडियो ने भी रीलों पर खूब सवारी की.

जून में ही असम के सिलचर से पानी में डूबे लड़कों का वीडियो छाया रहा. बाढ़ का पानी घर में घुसा था. तीन लड़के गले तक डूबे थे. एक ने कहा 'हे प्रभु, हरे राम कृष्ण, जगन्नाथ ये क्या हुआ.' सोशल मीडिया की क्रूर दुनिया ने इसका भी आनंद ले ही लिया.
7. जुलाई में महंगा हुआ टमाटर और बच्चे ने 'खट्टी टॉफी' खाईइस महीने में नेपाली गाने 'बादल बरसा बिजुली' पर डांस करतीं दो युवतियों के वीडियो ने खूब प्यार बटोरा. और दूसरी तरफ महंगे टमाटर की अकड़ बताते मीम और खट्टी टॉफी खाकर एरोप्लेन चलाने वाले बच्चे का भी वीडियो मीम जगत का फेवरेट बना रहा.

इस महीने नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो का गोल्ड मेडल जीता. सोशल मीडिया पर लोग 'शर्मा जी के बेटे को देखो' वाले मोड में नजर आए. माने कि ‘25 साल के नीरज ने झंडे गाड़ दिए और हम क्या कर रहे-तुम क्या कर रहे’ सरीखी बातों पर जमकर मीम-बयानी की गई .
इसी महीने राम-राम भाई सारेया ने का
2023 में सितंबर आया नहीं, आयां. क्योंकि एक बार फिर 'आएं' वाला मीम वायरल हुआ. ये 'फेवरेट सब्जेक्ट' पूछने पर एक बच्चे के रिएक्शन के कारण वायरल हुआ था. लड़का यहीं नहीं रुकता, अपने फेवरेट सब्जेक्ट का नाम बैंगन बताता है. इसके अलावा एशिया कप और उस दौरान विराट कोहली के एक वीडियो पर सोशल मीडिया खूब बौराया हुआ नजर आया. बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच में विराट कोहली प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं थे. मैच के दौरान जब ड्रिंक्स ब्रेक हुआ तो विराट दौड़ते हुए टीम के लिए ड्रिंक्स लाते नजर आए. लोगों ने उनके इस उत्साह और जेस्चर की खूब तारीफ की.

इस महीने एक क्रिएटिव शो (बनाने वाले इसे रिएलिटी शो बताते हैं) ‘बिग बॉस OTT’ भी खूब चर्चा में था. इसमें वाइल्ड कार्ड एंट्री बनकर आए एल्विश यादव की पर्सनैलिटी से सोशल मीडिया का एक खेमा खूब प्रभावित रहा. ऐसे ही एक 'प्रभावित' लड़के का 'एल्विश भाई के आगे कोई बोल सकता है क्या' कहते एक वीडियो खूब चला, दौड़ा, भागा.
10. अक्टूबर नहीं भूपेंद्र जोगी2018 में लल्लनटॉप यात्रा निकली थी मध्यप्रदेश की. यहीं मिले वो सज्जन जिन्हें गूगल इंडिया ने साल 2023 का 'Meme of the year' भी डिक्लेयर कर दिया है. नाम? भूपेंद्र जोगी. जैसा कि हमने पहले बताया भूपेंद्र का जो वीडियो वायरल हुआ वो साल 2018 का था, लेकिन हल्ला कटा 2023 के अक्टूबर में. क्या यूजर्स, क्या सेलेब्स और क्या ब्रांड्स, सबने '

अपने अतरंगी अंदाज में कपड़ों का रंग न सिर्फ बताने बल्कि रंगों के नए-नए नाम ईजाद करने वाली एक महिला का भी वीडियो इस महीने खूब चला. क्या दीपिका, क्या रणवीर, क्या KL Rahul और क्या अथिया शेट्टी - सब तारीफ में कहने लगे -
इन सबके बीच मिलिंद गाबा के गाने ‘She don’t know' पर डांस करता एक लड़का भी वायरल हुआ. लड़का इस गाने की लाइन 'दिन विच तेरे लिए टाइम...' पर बड़ी मासूमियत से डांस कर रहा था, जिसे लोगों ने क्रिएटिवली कहीं से कहीं पहुंचा दिया. खुद सिंगर ने इस ट्रेड पर रिएक्ट किया था. अक्टूबर में वीरेंद्र सर के ‘बैठने का तरीका थोड़ा
नवंबर था, एक

अब दिसंबर आ गया है, अब शेर पनीर खाएगा, अब शेर की सैलरी आ गई, और शेर की सैलरी खत्म हो गई. इस महीने एक तरफ शेर वाले मीम्स की कदम ताल चलती रही. तो दूसरी तरफ हर जगह

इन सब मीम्स और वायरल क्लिप्स में से या इसके अलावा आपने सालभर कौन से मीम और वायरल ऑडियो का इस्तेमाल किया? लिस्ट में आपका फेवरेट मीम कौन सा है, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए. हैप्पी नू ईयर इन एडवांस.
वीडियो: सोशल लिस्ट : महेंद्र सिंह धोनी के जर्सी नंबर 7 की ट्रोलिंग क्यों, किसका उड़ाया मजाक?



















