ये वीडियो बंगलुरु के कुक टाउन इलाके का है. वहीं रहने वाले एक रेजिडेंट ने पोस्ट किया है. इन्होंने पोस्ट में लिखा है किस तरह आदमी टहलते हुए लड़कियों के सामने मास्टरबेट करता रहा. और लड़कियां अंदर गईं ती अंदर तक चला गया. फिर जब अंदर से कोई बाहर आया तो ये फुल स्पीड में भागा. हममें से कई लड़कियां ऐसी हैं जिन्होंने हॉस्टल या पीजी में कई साल गुजारे हैं. जो आज भी घर से दूर बड़े शहरों में रहती हैं. किराए पर फ्लैट लेकर. अकेले ऑफिस आती-जाती हैं. और अक्सर ऐसे मर्द मिल जाते हैं जो घरों के गेट पर पैंट खोले दिख जाते हैं. जब मकान मालिक या पुलिस से शिकायत करो, तो कई बार वो कहते हैं कि उन्होंने तुम्हें छुआ तो नहीं. जो करते हैं उन्हें करने दो. तुम मत देखो. इन लोगों के लिए 'हैरेसमेंट' की परिभाषा का दायरा बहुत छोटा होता है. ये नहीं समझते कि जब किसी लड़की को कोई आदमी अपना लिंग खोलकर दिखाता है, लड़की को अपमानित और प्रताड़ित महसूस होता है. हम उम्मीद करेंगे कि ये आदमी जल्द पकड़ा जाए. और इसके क्राइम के लिए इसे सख्त से सख्त सजा मिले. और हां, अगर आपके घर के पास भी ऐसा कुछ होते दिखता है, तो घबराइये मत. तुरंत उसकी शिकायत करिए. सोशल मीडिया पर आवाज उठाइये.
ये भी पढ़ें:














