The Lallantop

कौन हैं डेविड गेटा, जिनका प्रोग्राम कैंसल होना भारत की 'बेइज्जती' बन गया

बेंगलुरु को कोसा जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

वो साल 1979 था. फ्रांस में FM रेडियो चलना सीख रहे थे. फंक म्यूजिक लोगों को लुभाता था. तब वहां 12 साल का एक बच्चा 'पायरेट रेडियो' सुनता था. घर में मनाही थी, पर उसे अच्छा लगता था. फिर उसने क्लब में कुछ लोगों को देखा, जो म्यूजिक मिक्स करते थे. वो कुछ प्ले करते थे, हाथ उठाते थे और लोग झूमने लगते थे. उसने सोच लिया कि उसे यही करना है.

Advertisement

वो 12 साल का लड़का अब 49 साल का हो चुका है और आज वो दुनिया का सबसे बड़ा डीजे है. उसका नाम डेविड गेटा है.




हां, तो डेविड गेटा का नाम सुनकर अगर माटी के शरीर में चैतन्यता आ गई हो, तो अब मुद्दे की बात सुनो. ये शर्म करने का बखत नहीं है, बल्कि टैंकर भर शर्म को एक हौद में डालकर उसमें डूब जाने का बखत है. 12 जनवरी, गुरुवार को डेविड का बेंगलुरु में कॉन्सर्ट होना था, जो अब कैंसल हो गया है.
न्यू इयर की रात बेंगलुरु की सड़कों पर जो नीचता हुई थी, उसकी वजह से अब शहर के एडमिनिस्ट्रेशन में इतनी भी हिम्मत नहीं बची है कि वो इस कॉन्सर्ट की सिक्यॉरिटी दे पाए. बेंगलुरु का ये इवेंट चैरिटी के लिए था, जो होने से कुछ घंटे पहले ही कैंसल हो गया.
david1
ट्विटर पर डेविड ट्रेंड कर रहे हैं. काफी देर के लिए टॉप ट्रेंड रहे. हजारों लोग ट्वीट कर रहे हैं. बेंगलुरु को अपनी तबीयत सुधारने का सजेशन दिया जा रहा है. कर्नाटक सरकार को कोसा जा रहा है. बात देश की छवि खराब होने तक पहुंच गई है. डेविड के इंडिया टूर में तीन और शहर भी शामिल हैं. मुंबई, हैदराबाद और ग्रेटर नोएडा. बाकी सब जगह कोई बदलाव नहीं है. बस बेंगलुरु का कॉन्सर्ट कैंसल हुआ है.
'दुनिया में सबसे बड़ा डीजे' वाली उपमा बड़ी बोरिंग है. बस इतना समझ लो कि ये वो डीजे नहीं है, जो लड़के के तिलक में 'लॉलीपॉप लागे लू' बजाते हैं. ये वो है, जो ऐन मौके पर... आपके सामने गाने मिक्स करते हैं. इनके गाने, गाने नहीं कहे जाते, बल्कि ट्रैक्स कहे जाते हैं. तीन दिन के उस आयोजन के बारे में जानते हो, जिसका नाम टुमॉरोलैंड है? गेटा वहां की शान होते हैं. इन्हें स्टेज पर देखकर लाखों लोग ऐसे झूम जाते हैं, जैसे जमीन पर किसी ने करंट छोड़ दिया हो.
2016 में ब्राजील में हुए टुमॉरोलैंड में डेविड
2016 में ब्राजील में हुए टुमॉरोलैंड में डेविड
गेटा EDM म्यूजिक के बाप हैं. आप तो ये मान लीजिए कि उसी ने इसे मेनस्ट्रीम म्यूजिक बनाया है. बंदे का टशन और अपने काम के लिए उसका जुनून इस बात से समझो कि पिछले साल मई में गेटा की पेन-ड्राइव खो गई थी. स्टेज पर ही. अब जब आपका सबसे तगड़ा कंटेंट खो जाए, तो मूड तो खराब होता ही है. बंदे ने दूसरी बार नहीं सोचा. तुरंत वर्ल्ड टूर कैंसल कर दिया. ग्रैमी के लिए इत्ती बार नॉमिनेशन मिल चुका है कि बंदा खुद भूल चुका है.
हालांकि, शो कराने वाले अब भी उम्मीद से भरे हुए हैं. कह रहे हैं कि अभी आप इसे कैंसल मत मानिए, बल्कि पोस्टपोन्ड मानिए. वो बात कर रहे हैं और उनकी पूरी कोशिश है कि कॉन्सर्ट हो. पर इतना तो तय है कि 12 जनवरी की रात बेंगलुरु वाले डेविड गेटा के गवाह नहीं बन पाएंगे.

Advertisement
Advertisement