The Lallantop

नानी से गिरा नया फोन, तो नाती ने पाटा मारकर ली जान

बंगलुरु: पुलिस ने किया आरोपी को अरेस्ट

Advertisement
post-main-image
symbolic image
22 साल के शिवराज ने नया फोन लिया. फोन चार्जिंग के लिया लगाया. घर में कमजोर आंखों वाली 90 साल की नानी भी थीं. गलती से हाथ लगने पर फोन नीचे गिर गया. फोन की स्क्रीन टूट गई. फोन की स्क्रीन टूटने का हर्जाना नानी को अपने 'दुलारे नाती' को अपनी जिंदगी देकर चुकाना पड़ा. द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, बंगलुरु के बनसंकरी इलाके का मामला है. शिवराज का नया फोन उसकी नानी से सोमवार रात गलती से टूट गया. अपने नए फोन की स्क्रीन टूटा देखकर शिवराज इतना गुस्सा हुआ कि उसने कमरे में घुसते ही वहां रखे लकड़ी के पाटे से नानी पर हमला कर दिया. पाटा शिवराज की नानी की गर्दन पर लगा. वो वहीं गिर गईं. घर के बाकी लोग आए तो उठाकर दूसरे कमरे में ले गए.
ये सोमवार रात की बात है. उस रात नानी को बिस्तर पर लेटाकर सुला दिया गया. लेकिन मंगलवार सुबह जब उन्हें उठाया गया तो वो नहीं उठीं. अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उन्हें डेड घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. और फोन टूटने के गम में नानी पर हमला करने वाले शिवराज को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
Advertisement