भीख मांगनी हो तो दुबई जाओ
मजाक नहीं कर रहे हैं. वहां ऐसे ऐसे भिखारी हैं जो 76 लाख रुपए पर मंथ तक कमाते हैं.
Advertisement

Source: Reuters
क्या आप अपनी जॉब से चट गए हैं? बॉस सुबह कैबिन में बुला कर दिन भर का खर्चा पानी दे देता है. तनख्वाह कम है? तो हलकान न हो. पासपोर्ट का जुगाड़ करो. चले जाओ दुबई. और वहां भीख मांगो. अमा शर्माने की बात नहीं है. वहां एक भिखारी ने 76 लाख पर मंथ कमा कर प्रूफ कर दिया है कि आपकी जॉब कितनी भी शानदार हो. उसके आगे झंड है. दुबई की म्युनिसिपल टीम ने एक भिखारी को अरेस्ट किया. ये 2 लाख 70 हजार दिरहम पर मंथ कमा रहा था. ये इंडिया का 76 लाख पर मंथ आता है. और ऐसे सिर्फ एक भिखारी को नहीं अरेस्ट किया. 2016 के शुरुआती महीनों में 60 भिखारी पकड़े. सब एक से बढ़ के एक कमाऊ. अब बताओ का कहिते हो. दुबई म्युनिसिपलटी के हेड फैजल अल बदियावी. वो बताते हैं कि पता नहीं कैसे वो इत्ता कैसे कमाते हैं. एक दिन का 9 हजार दिरहम. माने करीब ढाई लाख प्रतिदिन. मस्जिदों के सामने बइठे रहिते हैं. और अच्छी कमाई पीट लेते हैं. इनमें से कुछ बाहर से आते हैं. बिजनेस औऱ टूरिस्ट वीजा पर. सिर्फ तीन महीने के लिए आते हैं और लाखों पीट ले जाते हैं.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement













.webp?width=275)


.webp?width=120)

.webp?width=120)



