The Lallantop

कॉफी विद करण का हार्दिक-राहुल से जुड़ा जिन्न फिर जाग गया है

तय होगा कि वर्ल्ड कप खेलने जाएंगे या घर बैठकर करण जौहर को कोसेंगे.

Advertisement
post-main-image
मामला अभी निपटा नहीं है, जांच चल रही है.
इंडियन क्रिकेट में प्लेयर्स और उनके व्यवहार पर नजर रखने के लिए पहली बार एक ओम्बुड्समैन नियुक्त किया गया. ओम्बुड्समैन मतबल लोकपाल. बीसीसीआई के इन्हीं ओम्बुड्समैन का नाम है जस्टिस डीके जैन. इन्हें फरवरी में हार्दिक पंड्या और के एल राहुल के उस विवाद के बाद नियुक्त किया गया था जहां उन्होंने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में विवादास्पद टिप्पणियां की थीं. खूब बवाल कटा था. अब जस्टिस जैन ने दोनों खिलाड़ियों को नोटिस जारी किया है और सामने पेश होने के लिए समन किया है. हार्दिक पंड्या कौ 9 अप्रैल को और केएल राहुल को 10 अप्रैल को मुंबई में पेश होना है.
क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो के मुताबिक जस्टिस जैन ने उनसे बात करते हुए बताया है कि दोनों खिलाड़ियों को बुलाकर सुना जाना न्याय की प्राकृतिक प्रकिया का हिस्सा है. वो आएं या न आएं, ये प्रक्रिया निभाई जाएगी. आप किसी को भी दोषी नहीं बता सकते जब तक कि उनका पक्ष न सुना जाए.
अब यहां दिक्कत अगर किसी को होगी तो वो है दोनों प्लेयर्स की आईपीएल टीमें. यानी हार्दिक की मुंबई इंडियन्स और राहुल की किंग्स इलेवन पंजाब. इन दोनों के बीच मैच भी 10 अप्रैल की शाम को मुंबई में होना है. ऐसे में देखने वाली बात ये है कि क्या केएल राहुल को इस मैच से ड्रॉप किया जाएगा क्योंकि उसी दिन उनकी पेशी है.
Untitled design (17)
बीसीसीआई के लोकपाल जस्टिस जैन इस मामले को देख रहे हैं.

ऐसे में जस्टिस जैन ने ये भी कहा है कि बोर्ड की तरफ से उन्हें इस मामले में फैसला सुनाने पर कोई डेडलाइन नहीं दी गई है. मगर 25 अप्रैल के आसपास वर्ल्ड कप टीम की घोषणा भी होनी है. ऐसे में सबकी नजर इस बात पर होगी कि इससे पहले ही दोनों को लेकर फैसला आ जाए ताकि इंडिया की वर्ल्ड कप तैयारियों को कोई झटका न लगे.
पंड्या और राहुल दोनों को बीसीसीआई की कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स ने जनवरी में सस्पेंड कर दिया था. कॉफी विद करण शो 9 जनवरी को प्रसारित हुआ था जिसके बाद से दोनों खिलाड़ियों की आलोचना शुरू हो गई थी. उस वक्त दोनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थे जहां से उन्हें बीच टूर लौटाया गया था. दो दिन बाद ही उन्हें सस्पेंड किया गया था और फिर मामले में जांच के चलते उन पर से बैन को अस्थाई रूप से हटा दिया गया है. अब ओम्बुड्समैन जस्टिस जैन की तरफ से इस मसले पर क्या फैसला लिया जाता है, ये इन दोनों खिलाड़ियों की इस बात पर भी निर्भर करेगा कि वो अपना पक्ष कैसे रखते हैं. साथ ही सबकी नजर उनके वर्ल्ड कप सलेक्शन के लिए मौजूदगी पर भी रहेगी क्योंकि दोनों खिलाड़ी इंडिया की टीम में मुख्य दावेदार भी हैं.


वीडियो भी देखें-

Advertisement
Advertisement