The Lallantop

सचिन तेंडुलकर और वीवीएस लक्ष्मण को BCCI लोकपाल का नोटिस

पूछा है कि IPL और CAC में एक साथ कैसे रह सकते हो?

Advertisement
post-main-image
सचिन और लक्ष्मण को 28 अप्रैल तक जवाब देना है.
इंडियन क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के एक लोकपाल हैं. नाम जस्टिस डीके जैन है. अभी हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को कॉफी विद करण शो में जाकर महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणियां करने के मालमे में इन्होंने ही सजा सुनाई थी. चूंकि लोकपाल यानी ओम्बुड्मैन हैं तो ये क्रिकेट बोर्ड में अनैतिक और गैर कानूनी गतिबिधियों पर नजर रखते हैं. अब इनकी नजर पड़ी है सचिन तेंडुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के ऊपर. दोनों के नाम जस्टिस जैन ने नोटिस जारी किया है. पूछा है कि आप लोग आईपीएल में फ्रैंचाइजियों को सपोर्ट स्टाफ में रहते हुए बीसीसीआई की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) में कैसे रह सकते हैं. 28 अप्रैल तक इन दोनों को अपनी सफाई देनी है. वीवीएस लक्ष्मण इस वक्त आईपीएल की सनराइजर्स हैदराबाद के मैंटॉर के रूप में जुड़े हुए हैं और सचिन मुंबई इंडियन्स के आइकॉन के तौर पर काम कर रहे हैं. इसी तरह का कॉन्फ्लिक्ट ऑफ इंटरेस्ट केस सौरव गांगुली के नाम भी बना है. गांगुली इस वक्त डेल्ही कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ में हैं, क्रिकेट असोसिएसन ऑप बंगाल के प्रेसिडेंट भी हैं और सीएसी के मैंबर भी हैं. सचिन, लक्ष्मण और सौरव को रवि शास्त्री ने जुलाई 2017 में क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी में शामिल किया था. बताया जा रहा है कि सचिन और लक्ष्मण के खिलाफ हितों के टकराव की शिकायत लोकपाल के सामने आई थी. ये शिकायत मध्य प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने की है. इसमें बीसीसीआई की रूल बुक का आर्टिकल 39 कहता है कि कोई भी खिलाड़ी या अधिकारी एक वक्त पर दो पदों पर नहीं रह सकता है.
लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-

Advertisement
Advertisement