The Lallantop

सैमसंग ने बढ़ा दिए Galaxy M47 5G के दाम, हफ्ते भर में ही भयंकर महंगा हुआ

साउथ कोरियन कंपनी ने 29 जून 2026 को Galaxy M47 डिवाइस मार्केट (Samsung Galaxy M47 price hike) में उतारा था. 4 जुलाई से इसकी सेल स्टार्ट हुई. मगर अब इसका दाम सीधे 8000 रुपये बढ़ा दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
Galaxy M47 एक हफ्ते में 8000 रुपये महंगा हो गया है

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सैमसंग ने अपने हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy M47 स्मार्टफोन की कीमत एक हफ्ते के अंदर 25,999 रुपये से बढ़ाकर 32,999 रुपये कर दी है, जो लगभग 27 प्रतिशत की वृद्धि है।
  • यह कीमत वृद्धि उस सामान्य प्रथा के चलते हुई है जहां लॉन्च के समय स्मार्टफोन कंपनी कम कीमतें रखती हैं, लेकिन बाद में माहौल बनने पर कीमतें बढ़ा दी जाती हैं, हालांकि इस बार वृद्धि असामान्य रूप से तीव्र है।
  • कीमतों में इतनी तेजी से वृद्धि के बाद सोशल मीडिया पर नकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है और कंपनी की अगली रणनीतियों तथा ग्राहक प्रतिक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

स्मार्टफोन कंपनियां जब भी कोई नया फोन लॉन्च करती हैं तो कीमत कम रखती हैं. इसे लॉन्च प्राइज़ कहा जाता है. इसके साथ कई ऑफर्स भी नत्थी होते हैं. फिर थोड़े टाइम के बाद जब माहौल बन जाता है तो कीमतों को थोड़ा बढ़ा दिया जाता है. एकदम नॉर्मल सी प्रेक्टिस है. लेकिन तब क्या हो जब एक फोन की कीमत सिर्फ एक हफ्ते में 8000 हजार रुपये (Samsung Galaxy M47 price hike) बढ़ जाए. ऐसा किया है सैमसंग ने, जिसने अपने हाल ही में लॉन्च हुए एक बजट मिडरेंज डिवाइस का दाम सीधे 27 फीसदी बढ़ा दिया. अब सोशल मीडिया बावरा हो रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
एक हफ्ते में 25,999 से 32,999

साउथ कोरियन कंपनी ने 29 जून 2026 को Galaxy M47 डिवाइस मार्केट में उतारा था. 4 जुलाई से इसकी सेल स्टार्ट हुई. Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 6,000mAh की बड़ी बैटरी वाले इस डिवाइस के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 25,999 रुपये थी मगर अब इसका दाम सीधे 8000 रुपये बढ़कर 32,999 रुपये हो गया है. इसी तरह 8GB RAM + 128GB मॉडल, जो लॉन्च के समय 28,999 रुपये में उपलब्ध था, अब 36,999 रुपये में मिलेगा. वहीं, 8GB RAM + 256GB वाला टॉप वेरिएंट 33,999 रुपये से बढ़कर 41,999 रुपये का हो गया है. माने तीनों मॉडल में सीधे 8 हजार बढ़ा दिए.

ये भी पढ़ें: Bypass Charging फीचर के साथ लॉन्च हुआ Samsung Galaxy M47 5G

Advertisement
सोशल मीडिया खफा है 

एक हफ्ते में 8 हजार रुपये बढ़ाने का सैमसंग का ये स्टाइल किसी को पसंद नहीं आया है. देबयान रॉय ने लिखा,

‘कम कीमत पर फ़ोन लॉन्च करो, लोग इसके बारे में बात करने लगते हैं और स्वाभाविक रूप से इसकी तारीफ़ भी करने लगते हैं, जब कम कीमत के आधार पर सबकी राय सामने आ जाए, तो लॉन्च के 10 दिनों के अंदर ही Galaxy M47 की कीमत 8,000 बढ़ा दो. वाह, अच्छे रिव्यू और तारीफ़ पाने के लिए सैमसंग की क्या सोची-समझी रणनीति है. ’ 

galaxy m47 price hike
Galaxy M47

अभय जायसवाल ने एक्स पर लिखा,

Advertisement

‘4 जुलाई को इसकी पहली सेल थी और सिर्फ़ 7 दिनों के बाद ही Galaxy M47 की कीमत 26 हज़ार से बढ़कर 33 हज़ार हो गई. जब बाद में कीमत बढ़ानी ही थी, तो इस फ़ोन को कम कीमत पर लॉन्च करने का क्या मतलब था?’

samsung galaxy m47 price hike
Galaxy M47

सैमसंग ने ऐसा करने के पीछे का कोई कारण नहीं बताया है. बात करें डिवाइस के फीचर्स की तो खिचक-खिचक करने के लिए फोन के पीछे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

कंपनी के अनुसार, इस स्मार्टफोन को 6 बड़े Android OS अपडेट मिलेंगे. यानी यह फोन Android 22 तक अपग्रेड होगा. 

वीडियो: स्मार्टफोन्स महंगे होने की वजह AI के लिए RAM की बढ़ती डिमांड?

Advertisement