The Lallantop

एयरटेल चलाते हैं तो इस सब्सक्रिप्शन पर जल्द लीजिए फैसला, वरना हर महीने 1911 का लगेगा फटका

अगर आपने अभी तक इस सब्सक्रिप्शन को कैंसिल नहीं किया है तो फिर 1911 महीने के देने को तैयार रहिए. खुद एयरटेल भी मैसेज करके आपको याद दिला रहा है. अगर आपने ये मैसेज नहीं देखा तो कोई बात नहीं, हम आपको सब्सक्रिप्शन कैंसिल करने का तरीका बता देते हैं.

Advertisement
post-main-image
Airtel के साथ Perplexity Pro एक साल के लिए मुफ़्त है

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एयरटेल ने Perplexity Pro सब्सक्रिप्शन की मासिक फीस 20 डॉलर (लगभग 1911 रुपये) तय की है, जिसका नवीनीकरण अब अनिवार्य हो गया है अगर इसे समय पर कैंसिल नहीं किया गया।
  • पिछले साल एयरटेल ने यूजर्स को Perplexity Pro का मुफ्त एक वर्ष का सब्सक्रिप्शन दिया था, जिसके बाद रिन्यूअल के लिए भुगतान अनिवार्य हो जाता है यदि बैंक डिटेल्स अपडेट हैं।
  • यूजर्स को सब्सक्रिप्शन कैंसिल करने के लिए ऐप या वेब से ऑप्शन का उपयोग करना होगा और एयरटेल मैसेज के जरिए भी इस प्रक्रिया की सूचना दे रहा है ताकि अनावश्यक शुल्क से बचा जा सके।

अगर आपके पास Airtel का कनेक्शन है तो मुमकिन है जल्द आपकों 20 डॉलर यानी लगभग 1911 रुपये का फटका लग सकता है. ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि अगर आपने भी ऑफर में पिछले साल Perplexity Pro का सब्सक्रिप्शन (cancel AIRTEL Perplexity subscription)लिया था तो अब उसके रीन्यू होने का टेम आ गया है. अगर आपने अभी तक इस सब्सक्रिप्शन को कैंसिल नहीं किया है तो फिर 1911 महीने के देने को तैयार रहिए. खुद एयरटेल भी मैसेज करके आपको याद दिला रहा है. अगर आपने ये मैसेज नहीं देखा तो कोई बात नहीं, हम आपको सब्सक्रिप्शन कैंसिल करने का तरीका बता देते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है Perplexity सब्सक्रिप्शन?

पिछले साल जुलाई के महीने में एयरटेल ने अपने यूजर्स को Perplexity Pro का लगभग 17,000 रुपये का साल भर का सब्सक्रिप्शन ऑफर किया था. भारतीय मूल के अरविंद श्रीनिवास का बनाया AI टूल जो पारंपरिक सर्च इंजन जैसे जैसे Google से काफी अलग है क्योंकि यह लिंक की सूची देने के बजाय, आपके सवालों के सीधे और स्पष्ट जवाब देता है और यह भी बताता है कि वह जानकारी कहां से ली गई है. सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए तो मुफ़्त था मगर इसके बाद 20 डॉलर महीने के या फिर 19600 रुपये साल के देने होंगे. आपने जब फ्री वाला ऑफर लिया होगा तो मुमकिन है कि बैंक डिटेल्स दिए होंगे. अगर समय रहते आपने इसे कैंसिल नहीं किया तो एक साल होते ही एक कम से कम एक महीने का पैसा तो लग जाएगा.

ये भी पढ़ें: Jio और Google Gemini के 2TB मुफ़्त स्टोरेज वाले ऑफर को लेने से पहले ये जरूर जान लें

Advertisement
कैसे कैंसिल होगा सब्सक्रिप्शन?

Perplexity ऐप या वेब में जाकर अपने अकाउंट पर क्लिक कीजिए. यहां आपको व्यू डिटेल्स का ऑप्शन नजर आएगा. यहां कैंसिल सब्सक्रिप्शन का ऑप्शन दिखेगा. दबा दीजिए इस बटन को अगर आपको प्रो मॉडल नहीं चाहिए. एयरटेल की तरफ से भी मैसेज और व्हाट्सऐप संदेश भेजकर ऐसा करने को कहा जा रहा है. जो आपको प्रो मॉडल चाहिए तो फिर आपको कुछ करने की जरूरत नहीं. बस अकाउंट बैलेंस बनाए रखिए.

airtel Perplexity
Perplexity

वैसे अगर ऐप में सब्सक्रिप्शन के आगे Pause लिखा नजर आ रहा तो भी आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. इसका मतलब यही है कि आपके बैंक डिटेल्स ऐप में अपडेट नहीं हैं. आप प्रो की जगह फ्री वाले प्लान में हों.

वीडियो: नहीं भरवाना चाहते E20 पेट्रोल, तो कौन से फ्यूल है सही?

Advertisement

Advertisement