The Lallantop

तो नहीं सुधरेंगे उबर कैब के ड्राइवर?

बैंगलूरू की लड़की ने लगाया आरोप, ड्राइवर ने चलती गाड़ी में मास्टरबेट किया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
2014 में दिल्ली में कैब में हुए रेप के बाद अब उबर कैब पर फिर सवाल उठाया गया है. बैंगलुरू की एक लड़की ने उबर के ड्राइवर पर चलती गाड़ी में हस्तमैथुन करने का आरोप लगाया है. बैंगलुरू में रहने वाली इस लड़की का कहना है कि घटना की अगली सुबह ही उसने उबर कैब मैं शिकायत दर्ज करा दी थी. पर जब उबर ने कोई कदम नहीं उठाया तो लड़की के भाई के उबर कंपनी को टैग करते हुए ट्विटर पर इसकी शिकायत की. तब जा कर उबर से जवाब आया. image2 image1     लड़की के मुताबिक उसने एचएसआर लेआउट 7 से कैब ली. लड़की को एसजी पालय इलाके तक जाना था. इस बीच कई बार ड्राइवर ने गाड़ी धीमी की. फिर एक सिग्नल पर गाड़ी रोक कर उसने हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया. फिर सिग्नल खुलने पर गाड़ी तो चालू की, लेकिन रास्ते भर खुद को छूता रहा. लड़की ने रास्ते में कुछ भी बोलने से बचती रही. क्योंकि सुरक्षित घर पहुंचना चाहती थी. घर पहुंचते ही लड़की ने जब ड्राइवर से सवाल किया, तो पहले तो ड्राइवर ने मना करता रहा. फिर जब पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी, तो वो माफी मांगने लगा. अगले दिन उबर को पूरी घटना की जानकारी दे दी गई थी, लेकिन कंपनी ने ड्राइवर के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया. जब लड़की ने भाई ने पूरी घटना को ट्विटर पर पोस्ट किया, तब उबर कैब की आंखें खुलीं. कंपनी ने लड़की से माफी मांगी है. और डड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. दिसंबर 2014 में उबर कैब में हुए रेप का मामला सामने आया था. उसके बाद अक्सर अखबारों और स्क्रीनों पर कैब में होने वाले औरतों के हैरेसमेंट की खबरों तैरती रही हैं. क्या ये कंपनियां अपनी गलतियों से कोई सबक नहीं सीख रहीं? पढ़िए: अब 'ओला' भी औरतों के लिए सेफ नहीं?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement