मुंबई की बांद्रा पुलिस ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है. नितिन बरई नाम के शिकायतकर्ता का आरोप है कि शिल्पा और राज ने स्पा और जिम की फ्रेंचाइजी बांटने के नाम पर उनके साथ फ्रॉड किया.
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज
मुंबई के बिजनेसमैन ने लगाया आरोप.
Advertisement

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ एक बार फिर पुलिस ने दर्ज की शिकायत (फोटो- पीटीआई)
Advertisement
इंडिया टुडे के मुताबिक शनिवार, 13 नवंबर को नितिन बरई ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ FIR करवाई. नितिन एक बिजनेसमैन हैं. इस शिकायत में नितिन का कहना है कि जुलाई 2014 में SFL फिटनेस कंपनी का डायरेक्टर काशीफ खान, शिल्पा शेट्टी और राज कुन्द्रा ने उनसे 1.51 करोड़ रुपये एक कंपनी में निवेश करने को कहा. कहा कि मुनाफे में से हिस्सा दिया जाएगा. नितिन का दावा है कि इन तीनों ने उसे ये भरोसा दिलाया था कि SFL फिटनेस कंपनी उसे एक फ्रेंचाइजी देगी और पुणे के हडपसर और कोरेगांव में एक जिम और स्पा खोलेगी. लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. इंडिया टुडे के मुताबिक एक पुलिस अफसर ने बताया कि बाद में जब नितिन ने डील पूरी ना होने पर अपना पैसा वापस मांगे तो उसे धमकी दी गई. इस कारण से नितिन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. बांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120 बी (आपराधिक साजिश), 506(आपराधिक धमकी) और अन्य मामलों में केस दर्ज किया है.
शिल्पा का क्या कहना है?
इस मामले में शिल्पा शेट्टी ने भी अपना पक्ष रखा. शिल्पा ने ट्वीट किया,
जमानत पर बाहर हैं राज कुंद्रा
राज कुंद्रा पोर्न वीडियो बनाने और उसे अपलोड करने के केस में लंबे समय तक सलाखों के पीछे रह चुके हैं. पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किए गए राज कुंद्रा को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिली हुई है. राज कुंद्रा पर अश्लील कंटेंट बनाने और उन्हें Hotshot नाम की एक ऐप पर अपलोड करने के साथ-साथ कई स्ट्रगलिंग अभिनेत्रियों को ब्लैकमेल करने के भी आरोप हैं. इन अभिनेत्रियों में शर्लिन चोपड़ा का नाम भी शामिल है. इस मामले में शिल्पा से भी पूछताछ हो चुकी है. इस दौरान शिल्पा बार-बार यही कहती रहीं कि उनका इस मामले से कोई लेनादेना नहीं है. जेल से बाहर आने के बाद राज ने मीडिया से दूरी बनाई रखी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स भी डिलीट कर दिए थे.
"मेरे और राज के खिलाफ दर्ज हुई FIR के बारे में जानकर मैं हैरान हूं. काशीफ खान SLF फिटनेस नाम से एक बिजनेस चलता है. देशभर में SLF नाम से जिम खोलने और उनके नाम रखने के सारे अधिकार काशीफ के ही पास हैं. उसी ने सारी डील की हैं, बैंक में भी उसी के साइन हैं और इससे जुड़े रोज के सारे काम वही देखता है. हमें इसके बारे में कुछ नहीं पता और ना ही इस बिजनेस से हमें एक भी रुपया मिला है. फ़्रेंचइजी से जुड़े सभी मामले काशिफ ही देखता है. 2014 में ये कंपनी बंद हो गई. काशीफ ही इसे चलता था. पिछले 28 सालों से मैं मेहनत कर रही हूं. मुझे ये देख कर बेहद दुख होता है जब इस तरह से मेरा नाम और इज्जत खराब की जाती है. मैं भारत की नागरिक हूंऔर मेरे अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए."
Advertisement










