
बाहुबली-2 का नया पोस्टर
इससे पहले राणा दग्गुबाती और प्रभास को हम पोस्टर्स में भारी भरकम गदा पकड़े मस्कुलर लुक में देख चुके हैं. राजमौली ने इस पोस्टर को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है. जिसे एक घंटे के अंदर ही लगभग 4 हजार लोगों ने लाइक और डेढ़ हजार लोगों ने रीट्वीट कर दिया है. पोस्टर में प्रभास और अनुष्का तीर-कमान पकड़े नजर आ रहे हैं. पोस्टर देखकर लगता है कि प्रभास अनुष्का को तीर-धनुष सिखा रहे हैं. राजामौली ने ट्वीट में इसे फिल्म का एक बेहतरीन सीन बताया है.
https://twitter.com/ssrajamouli/status/824507317634920448?ref_src=twsrc%5Etfw
बाहुबली ने भारत सहित पूरी दुनिया में खूब धूम मचाई थी. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकोर्ड्स तोड़े थे. बाहुबली-2 के भी उतना ही दमदार होने की उम्मीद की जा रही है. बाहुबली की तरह बाहुबली-2 में भी प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया और राणा दग्गुबाती है. इस फिल्म के क्लाइमैक्स की शूटिंग हैदराबाद में की गई थी. ये फिल्म 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. फिर हमें उस सवाल का जवाब मिल जाएगा जिसके लिए सारा भारत सालभर से तड़प रहा है. 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यूं मारा?' राजमौली भी जानते हैं कि हम इस राज को जानने के लिए कितने एक्साइटेड हैं.
बाहुबली-2 का पहला पोस्टर
ये स्टोरी आदित्य प्रकाश ने की है
ये भी पढ़ें :













