The Lallantop

अयोध्या गैंगरेप: आरोपी सपा नेता की बेकरी पर चला बुलडोजर, देर रात 2 और सपा नेताओं पर FIR

FIR के मुताबिक सपा नेता रात को करीब 11 बजे अस्पताल पहुंचे और कथित तौर पर पीड़ित परिवार को सुलह करने की धमकी दी. मुख्य आरोपी और सपा नेता मोईद खान की बेकरी को गिरा दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर पुलिस बल के साथ बुलडोजर पहुंचा (फोटो- ANI)
author-image
संतोष शर्मा

अयोध्या में 12 साल की बच्ची से गैंगरेप मामले में योगी सरकार एक्शन में है. बच्ची की मां से सीएम योगी की मुलाकात के 24 घंटे बाद मुख्य आरोपी और सपा नेता मोईद खान की बेकरी को बुलडोजर से ढहा दिया गया. बेकरी, तालाब की जमीन पर 3000 हजार स्क्वायर फीट में बनी थी. बेकरी के अलावा सपा नेता की 4 और प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलेगा. इसमें सपा नेता का घर भी शामिल है. इस मामले में एक और FIR दर्ज हुई है (Ayodhya Gangrape Case Update). आरोप है कि सपा से जुड़े कुछ नेताओं ने अस्पताल जाकर पीड़िता के परिवार वालों को सुलह ना करने पर जान से मारने की धमकी दी. इन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, नई FIR के मुताबिक सपा नेता रात को करीब 11 बजे अस्पताल पहुंचे और कथित तौर पर परिवार को सुलह करने की धमकी दी. मामले में सपा नेता और नगर पंचायत भदरसा के चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह और एक अन्य के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है. शिकायत पिपरी भरतकुंड इलाके के रहने वाले रामसेवक दास ने की है.

इधर, तीन अगस्त को मुख्य आरोपी और सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर पुलिस बल के साथ बुलडोजर पहुंचा. और बेकरी को गिरा दिया गया. सोहावल SDM अशोक कुमार ने कहा कि बेकरी को अवैध पाए जाने के बाद सील कर दिया गया और उसे तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

बेकरी से सामानों का सैंपल भी लिया गया है. 2 अगस्त को राजस्व विभाग की टीम ने मुख्य आरोपी मोईद खान की कई और संपत्तियों की भी जांच की थी. आरोप है कि उसने तालाब, कब्रिस्तान समेत कई सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किया हुआ है. इन मामलों में भी जल्द ही एक्शन हो सकता है.

आजतक से जुड़े समर्थ श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक, गैंगरेप की घटना अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र की है. रेप की घटना के बारे में नाबालिग के परिवार को तब पता चला, जब नाबालिग प्रेग्नेंट हो गई. अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राज करण नैय्यर ने बताया कि भदरसा में सपा के नगर अध्यक्ष मोईद खान ने कई बार लड़की के साथ रेप किया. उसके साथी ने वीडियो भी बनाया.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, मोईद खान और उसके साथी राजू ने नाबालिग को पापड़, बिस्किट का लालच देकर अपनी बेकरी की दुकान में बुलाया था. उसे कोई नशीली दवा खिलाकर मोईद खान ने कथित तौर पर उसका रेप किया. राजू ने उसका अश्लील वीडियो बनाया. और राजू ने भी नाबालिग का कथित तौर पर रेप किया. आरोप है कि करीब दो महीने तक नाबालिग को ‘ब्लैकमेल’ कर उसका रेप किया गया.

ये भी पढ़ें- अयोध्या गैंगरेप: पीड़िता की मां से मिले CM योगी, फिर आई पुलिस की शामत

अयोध्या पुलिस ने 1 जुलाई को मोईद खान और उसकी बेकरी के कर्मचारी राजू खान को गिरफ्तार किया. उनके खिलाफ गैंगरेप और POCSO की संबंधित धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है. 

वीडियो: UP में रेप केस पीड़िता के पति से पूछे ऐसे घिनौने सवाल, ऑडियो वायरल!

Advertisement