ऑस्ट्रेलिया के एक मॉल (Australian Mall attack) में दिनदहाड़े एक शख्स ने कई लोगों की हत्या कर दी. शख्स चाकू और बंदूक लेकर खुलेआम मॉल में लोगों पर हमला कर रहा था. हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं. घटना के कुछ देर बाद एक महिला पुलिस अफसर ने उसे गोली मार दी. घटना से जुड़े कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने अपने X अकाउंट पर मामले पर पोस्ट किया है.
ऑस्ट्रेलिया में मॉल के अंदर शख्स ने हमला किया, दिनदहाड़े पांच लोगों की हत्या कर दी
Australia की राजधानी Sydney स्थित एक मॉल में शख्स ने चाकू गोद कर कई लोगों की जान ले ली.
.webp?width=360)

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक घटना ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी के वेस्टफील्ड बोंडी जंक्शन स्थित ‘वेस्टफील्ड शॉपिंग सेंटर’ की है. वहां के समय के मुताबिक 13 मार्च को दोपहर 3 बजकर 40 मिनट पर हुडी पहने एक शख्स चाकू लेकर मॉल में घुस आया. और वहां मौजूद लोगों पर हमला करने लगा. इस दौरान उसने वहां कई लोगों पर हमला किया. घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी ने हवाई फायरिंग भी की.
स्थानीय प्रशासन ने बताया कि घटना में पांच लोगों की जान चली गई. वहीं हमले में 8 लोग घायल भी हुए हैं. इसमें से एक की हालात गंभीर बताई जा रही है.
हमले के करीब 20 मिनट बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को सुरक्षित मॉल से बाहर निकाला. हमले में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के कुछ देर बाद ‘न्यू साउथ वेल्स पुलिस डिपार्टमेंट’ की एक महिला अफसर ने आरोपी को गोली मार दी. इसके चलते उसकी मौत हो गई.
क्या बोले प्रधानमंत्री?घटना को लेकर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अपने X अकाउंट पर लिखा,
‘AFP ने मुझे बोंडी जंक्शन पर हुई खौफनाक घटना की जानकारी दी. इस हमले में कई लोगों की जान चली गई. ऑस्ट्रेलिया के सभी लोगों की संवेदनाएं घटना के पीड़ितों के साथ हैं.'

उन्होंने आगे घायलों की देखभाल कर रहे लोगों को धन्यवाद देते हुए पुलिस की बहादुरी को सराहा.

रिपोर्ट के मुताबिक 21 साल की एली विलियम घटना के वक्त मॉल के टॉप फ्लोर पर मौजूद थी. वो फूड कोर्ट में खाना खा रही थीं. घटना को लेकर उन्होंने बताया,
'हमला करने वाले शख्स ने हुड पहनी हुई था. और वो हाथ में चाकू लेकर लोगों को दौड़ा रहा था. हमें बताया गया कि नीचे वाले फ्लोर पर एक शख्स लोगों पर चाकू से हमला कर रहा है.'
ये भी पढ़ें: भरी क्लास में घुसा और बच्चों के सामने टीचर को चाकू से गोद डाला
उन्होंने बताया कि हमलावर के डर से लोगों ने खुद को स्टोर के अंदर बंद कर लिया था. जब उन्होंने नीचे झांक कर देखा तो शख्स हाथ में चाकू लेकर लोगों को दौड़ा रहा था.
वीडियो: शाहरुख की 'जवान' की लागत से ज्यादा तो 'पुष्पा 2' के हिंदी राइट्स बिके हैं!












