The Lallantop

मरी बच्ची लेकर भीख मांग रही थी, पुलिस ने किया अरेस्ट

औरंगाबाद में ये औरत तीन साल की मरी बच्ची लिए थी. पुलिस को बताया कि उसकी तबीयत खराब थी. इलाज के लिए पैसे नहीं थे.

Advertisement
post-main-image
Symbolic Image Source: Reuters
पुलिस ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक महिला को गिरफ्तार किया है. महिला तीन साल की बच्ची को गोद में लिये भीख मांग रही थी. अजीब बात ये कि बच्ची मरी हुई थी. बच्ची की आँखों के पास गढ्डे हो गए थे और मुंह खुला था. शरीर सूख चुका था. मंगलवार दोपहर की ये बात है. महिला को औरंगाबाद के दिल्ली गेट समीप गार्डन इलाके में देखा जा रहा था. पिछले तीन दिन से, भीख मांगते हुए. आस पास काम करने वाले लोगों ने पुलिस को बताया. औरंगाबाद पुलिस के दामिनी दस्ते ने महिला को बच्ची के साथ हिरासत में ले लिया. इसके बाद महिला के पति और उसके भाई के परिवार को भी अरेस्ट किया. महिला ने बताया कि बच्ची कुछ दिन से बीमार थी. वो फैमिली के साथ काम काज की तलाश में कोटा, राजस्थान से आई थी. लेकिन बच्ची की तबियत खराब होने के कारण उन्होंने मुंबई जाने का फैसला किया. इलाज के लिए पैसे नहीं थे. इसलिए वह भीख मांग रही थी. महिला ने अपना नाम सुरेशी राजू बगाटे बताया. बच्ची का नाम था आम्री. पुलिस ने एक्सीडेंटल मौत का केस दर्ज कर लिया है. बच्ची का शरीर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस महिला के बच्ची की मां होने की भी जांच की जा रही है.

Advertisement
Advertisement