The Lallantop

बधाई हो! इंडियन आर्मी ने 4 पाकिस्तानी आतंकी मार गिराए

पाकिस्तान के हथियारों के खजाने में आई कमी. जवानों को आतंकियों के पास से मिली तीन AK-47.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
तुम कितने आर्मी कैंपों पर हमला करोगे?
हर कैंप से मरा हुआ आतंकी निकलेगा!
पहले उड़ी का आर्मी कैंप. फिर बारामूला  का आर्मी कैंप. और गुरुवार सुबह जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा के लंगेट का 30 राष्ट्रीय राइफल्स कैंप. तीनों ही जगहों पर हमला करने आए आतंकी हूरों से मिलने के लिए क्रमश: निकल पड़े. गुरुवार को लंगेट के आर्मी कैंप पर हमला हुआ. बिना देर किए आर्मी ने आतंकियों को मार गिराया.  टोटल 4 आतंकी मरे. तीन सुबह मारे गए. एक आतंकी शाम ढलते-ढलते नौगाम सेक्टर में ढल गया.
बताया जाता है कि तीनों आतंकी पाकिस्तानी हैं. जवानों को तीन AK-47 और कुछ नकदी भी आतंकियों के पास से मिली है.
AK-47-2

बताओ आतंकी रुपये खर्च करने से पहले ही मर गए. वैसे पाकिस्तान आतंकियों को जितने पैसे देकर भेजती है, एक दिन को पक्का गरीब हो जाएंगे.
AK-47-3

सेना ने कहा, 'तीन आतंकी सुबह 5 बजे हमला करने आए थे. आर्मी ने आतंकियों को कैंप में नहीं घुसने दिया. आतंकियों के पास भारी मात्रा में हथियार, कैश मिला है. आर्मी कैंप के मेन गेट पर आतंकियों ने अटैक किया. आतंकियों के अटैक के बाद सेना ने भी जवाबी फायरिंग की. नतीजा ये हुआ कि आतंकी मारे गए. ये आतंकी  पाकिस्तान से हैं.'
Image: ANI
Image: ANI

आर्मी की फायरिंग के बाद आतंकी पटपटाने लगे. घंटों गोली चली. बताया जाता है कि इलाके में और भी आतंकी छिपे हो सकते हैं. आर्मी ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
https://twitter.com/ANI_news/status/783891598882942976
ये भी पढ़ें...

ये रहा सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो, लो देख लो

लीजिए पढ़िए, आर्मी के सर्जिकल स्ट्राइक का एक-एक मिनट का खुलासा हो गया है

ये रहा सर्जिकल स्ट्राइक का एक और जाबड़ सबूत

 
 

Advertisement
Advertisement