लेकिन असम के जमुनामुख में 18 जनवरी को एक एटीएम ने वो कर दिया जो मैं बचपन के भोलेपन में भी नहीं सोच पाया था. पैसा डबल की जगह चार गुना. जी हां.

जैसे कि हर जगह होता है, जमुनामुख में भी एक सिविल अस्पताल है. इसके पास युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (UBI)का एक एटीएम लगा हुआ है. 18 जनवरी को ये एटीएम इमोशनल हो गया. पैसे निकालने वाले जितने अमाउंट निकालने के लिए बटन दबाते, एटीएम उस से चार गुना तक कैश बाहर कर देता. इस दानवीर एटीएम के बारे में लोगों ने जब सुना, वहां मजमा लग गया. जब तक बैंक अधिकारियों को समझ आया कि चल क्या रहा है, लोग 7 लाख रुपए निकाल के यहां-वहां हो लिए.

सिम्बॉलिक इमेज. क्चरः moneyindia
बकौल हिंदुस्तान टाइम्स, UBI के जमुनामुख ब्रांच मैनेजर ने कहा है कि एटीएम में 2000 और 500 के नोट डाले गए थे. सिस्टम एरर के चलते ये हुआ कि जब कोई 2000 की रिक्वेस्ट डालता, तो 500 के चार नोटों की जगह 2000 के चार नोट निकल आते. इस तरह पैसे निकालने वाले को चार गुना पैसा मिलता. एटीएम पर लोग इस तरह पिल पड़े थे कि पुलिस आई तभी शटर डाउन कराया जा सका. लेकिन अभी तक UBI ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है. जो पैसा गया है, उस के बारे में मनीजर साहब कहे हैं कि वो होपफुल हैं. लोगों के लेन-देन ट्रेस किए जाएंगे और पैसा वापस मांगा जाएगा.
मनीजर साहब की होप पूरी होगी कि नहीं, पक्का नहीं बता सकते. क्योंकि चलन तो यही है कि पैसा देना एक हाथ से और लेना दो हाथ से.












